'आदिपुरुष' फेम आशा शर्मा का हुआ निधन, 88 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
हिट टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' फेम आशा शर्मा का निधन हो गया है. एक्ट्रेस ने 25 अगस्त को इस दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्ट्रेस की मौत की खबर सुनने के बाद हर कोई हैरान है और उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं. एक्ट्रेस ने 88 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है.
हिट टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' की एक्ट्रेस आशा शर्मा का निधन हो गया है. एक्ट्रेस ने 25 अगस्त को इस दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्ट्रेस की मौत की खबर को सुनकर पूरी इंडस्ट्री हैरान है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. फैंस को काफी बड़ा झटका लगा है क्योंकि आशा ने लोगों को अपनी एक्टिंग से काफी एंटरटेन किया है. 88 साल की आशा शर्मा के निधन की जानकारी CINTAA ने दी है. हालांकि, अब तक इनकी मौत का कारण नहीं पता चला है.
हालांकि, आशा शर्मा की फैमिली की तरफ से इस खबर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि एक्ट्रेस की मौत कैसे हुई और इनका अंतिम संस्कार कब होगा. CINTAA ने अपने ऑफिशियल अकाउंट एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया कि 25 अगस्त को Asha Sharma ने आखिरी सांस ली और श्रद्धांजलि देते हुए तस्वीर शेयर की और इनके लिए संवेदना भी प्रकट की.
Also Read
Asha Sharma ने ली आखिरी सांस
आशा शर्मा ने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया. इन्होंने अधिकत्तर मां और दादी मां का रोल ही निभाया है, आशा शर्मा कई हिट शोज का हिस्सा रही हैं. आशा शर्मा ने धर्मेंद्र और हेमा मालिनी स्टारर फिल्म 'दो दिशाएं' में काम किया. इस फिल्म में आशा शर्मा की काफी तारीफ हुई.
आशा शर्मा ने 'मुझे कुछ कहना है', 'प्यार तो होना ही था' और 'हम तुम्हारे हैं सनम' जैसी फिल्मों में भी काम किया है, इतना ही नहीं इनको प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष में भी देखा गया था. सोशल मीडिया पर भी लोग एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.