दुबई के अरबपति बिजनेसमैन को डेट कर रहीं क्रिस्टल डिसूजा? Kiss करते हुए वीडियो वायरल
दुबई के एक अरबपति बिजनेसमैन एपी संग उनका एक रोमांटिग वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. यह वीडियो एक पार्टी का है जिसमें एपी ने किस्टल डिसूजा को गाल पर किस (Kiss) कर लिया.
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा इन दिनों काफी चर्चा में हैं. अपनी खूबसूरती के कारण वह पहले ही लोगों को अपना दीवाना बना चुकी हैं और अब फिल्म धुरंधर के गाने में शिरकत करने के बाद हर कोई उनके डांस का कायल हो गया है. क्रिस्टल भी जगह-जगह जाकर अपने इस गाने पर परफॉर्म कर रही हैं.
धुरंधर के बाद अब क्रिस्टल डिसूजा अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. दुबई के एक अरबपति बिजनेसमैन एपी संग उनका एक रोमांटिग वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. यह वीडियो एक पार्टी का है जिसमें एपी ने किस्टल डिसूजा को गाल पर किस (Kiss) कर लिया.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
एपी और क्रिस्टल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. वीडियो के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि दोनों ने अभी तक इन अटकलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
इससे पहले किसे डेट कर रही थीं क्रिस्टल
बता दें कि क्रिस्टल इससे पहले एक करोड़पति बिजनेसमैन गुलाम को डेट कर रही थीं. दोनों तीन साल से साथ थे, मगर फिर अचानक उनका ब्रेकअप हो गया. इसके बाद क्रिस्टल और एपी को कुछ समय एक-दूसरे की इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते देखा गया. क्रिस्टल के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर भी हैं जिनमें वो लग्जरी कारों में बैठकर दुबई में घूमती हुई नजर आ रही हैं. लोगों का मानना है कि जिन कारों में क्रिस्टल घूम रही हैं वे सभी एपी की हैं.
कौन हैं एपी
एपी दुबई के एक अरबपति बिजनेसमैन हैं जिनका लग्जरी गाड़ियों का कारोबार है. वे दुनिया की हर महंगी कार बेचते हैं और उन्हें किराए पर भी देते है. साथ ही खुद भी एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं. वह नेटफ्लिक्स की सीरीज देशी ब्लिंग में भी नजर आए थे जिसमें उन्होंने अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल की एक छोटी सी झलक दिखाई थी. इससे पहले एपी मशहूर इंटरनेट पर्सनैलिटी पामेला सेरेना को डेट कर चुके हैं. शो में उन्हें इसी तरह इंट्रोड्यूस भी कराया गया था.