menu-icon
India Daily

कोंकणा सेन शर्मा की 'अक्यूज्ड' की रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां देख सकेंगे ये धांसू साइकोलॉजिकल थ्रिलर

कोंकणा सेन शर्मा की 'अक्यूज्ड' की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है. जी हां चलिए जानते हैं कि आप ये धांसू साइकोलॉजिकल थ्रिलर कब और कहां देख सकेंगे.

antima
Edited By: Antima Pal
कोंकणा सेन शर्मा की 'अक्यूज्ड' की रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां देख सकेंगे ये धांसू साइकोलॉजिकल थ्रिलर
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा एक बार फिर दर्शकों को इंप्रेस करने के लिए तैयार हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म 'अक्यूज्ड' की रिलीज डेट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी गई है. यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर 27 फरवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर एक्सक्लूसिवली रिलीज होगी. मेकर्स ने 9 फरवरी 2026 को सोशल मीडिया पर पोस्टर्स शेयर कर इसकी पुष्टि की, जिससे फैंस में काफी उत्साह है.

कोंकणा सेन शर्मा की 'अक्यूज्ड' की रिलीज डेट आई सामने

फिल्म का निर्देशन अनुभूति कश्यप ने किया है. यह एक इंटेंस और विचारोत्तेजक साइकोलॉजिकल ड्रामा है, जिसमें कोंकणा सेन शर्मा एक मशहूर डॉक्टर गीतिका का किरदार निभा रही हैं. कहानी लंदन में सेट है, जहां एक सेलिब्रेटेड क्वीयर डॉक्टर पर गंभीर यौन दुराचार के आरोप लगते हैं. इन आरोपों से उनकी पेशेवर जिंदगी, शादी और रिश्ते सब खतरे में पड़ जाते हैं. उनकी पत्नी (प्रतिभा रानटा द्वारा निभाई गई) सच का पता लगाने की कोशिश करती है.

फिल्म ट्रस्ट, बेट्रेयल, सोसाइटी के पूर्वाग्रह और नैतिक दुविधाओं को गहराई से छूती है. यह कोई सामान्य कोर्टरूम ड्रामा नहीं है, बल्कि पर्सनल लेवल पर मानवीय भावनाओं और सच्चाई की खोज पर फोकस करती है. फिल्म में प्रतिभा रानटा भी लीड रोल में हैं, जो कोंकणा के साथ एक मजबूत केमिस्ट्री दिखाएंगी. कहानी सीमा अग्रवाल और यश केसवानी ने लिखी है. इसे करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने प्रोड्यूस किया है.

हाल ही में रिलीज हुआ टीजर दर्शकों को पसंद आया, जिसमें इंटेंस परफॉर्मेंस और सस्पेंस भरपूर था. कोंकणा सेन शर्मा हमेशा से चुनौतीपूर्ण और गहरे किरदारों के लिए जानी जाती हैं. 'अक्यूज्ड' में उनका रोल एक बार फिर उनकी एक्टिंग की ताकत दिखाएगा. प्रतिभा रानटा भी अपनी परफॉर्मेंस से इंप्रेस करने वाली हैं. फिल्म में सामाजिक मुद्दों को संवेदनशील तरीके से उठाया गया है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी. नेटफ्लिक्स पर यह हिंदी थ्रिलर 27 फरवरी से स्ट्रीम होगी, जो OTT प्लेटफॉर्म पर एक बड़ा कंटेंट होगा. यह फिल्म न सिर्फ एंटरटेन करेगी बल्कि कई सवाल भी खड़े करेगी.