मुंबई: बॉलीवुड प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा के बाद अरिजीत सिंह एक बार फिर मंच पर नजर आए है. इस बार उनका अंदाज कुछ अलग और बेहद भावनात्मक रहा. 8 फरवरी को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित अनुष्का शंकर के कॉन्सर्ट में अरिजीत सिंह ने स्टेज पर आकर दर्शकों को एक यादगार म्यूजिकल सरप्राइज दिया.
27 जनवरी को प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की बात कहने वाले अरिजीत सिंह को जब अचानक मंच पर देखा गया, तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा. यह उनकी रिटायरमेंट घोषणा के बाद पहली सार्वजनिक परफॉर्मेंस मानी जा रही है.
इस कॉन्सर्ट की मेजबानी कर रहीं अनुष्का शंकर ने इस खास पल को सोशल मीडिया पर भी साझा किया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अरिजीत सिंह के साथ परफॉर्मेंस का वीडियो पोस्ट किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. अनुष्का शंकर ने लिखा कि उनके लिए यह पल बेहद खास था क्योंकि उन्होंने अपने पिता की एक दुर्लभ बंगाली रचना को अरिजीत सिंह की आवाज में सुना. उनके शब्दों से साफ झलकता है कि यह परफॉर्मेंस सिर्फ एक शो नहीं बल्कि एक भावनात्मक अनुभव था.
Also Read
- लैमन ग्रीन लहंगे में सोनम कपूर का दिखा देसी स्टाइल, गोदभराई में प्रेगनेंसी ग्लो से खूब चमकी एक्ट्रेस, इन सेलेब्स ने की शिरकत
- 'बॉर्डर 2' ने तीसरे संडे भी की धमाकेदार कमाई, 17वें दिन सनी देओल की फिल्म ने तोड़ा इस ब्लॉकबस्टर मूवी का रिकॉर्ड
- करियर के पीक पर काम छोड़ सैफ अली खान से की थी शादी, तलाक के बाद भी जी रही हैं लग्जरी लाइफ, पहचाना?
कॉन्सर्ट के दौरान अरिजीत सिंह ने अनुष्का शंकर और जाने माने तबलावादक बिक्रम घोष के साथ मिलकर रवि शंकर की प्रसिद्ध रचना माया भोरा राती पर प्रस्तुति दी. इस प्रस्तुति ने दर्शकों को संगीत की जड़ों से जोड़ दिया. अरिजीत की आवाज और शास्त्रीय संगीत का यह मेल फैंस के लिए बिल्कुल नया अनुभव था. लोगों का कहना है कि इस परफॉर्मेंस में अरिजीत सिंह का वह रूप दिखा, जो जड़ों से जुड़ा हुआ और बेहद सादा था.
इस खास इवेंट को लेकर Bickram Ghosh ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अरिजीत सिंह ने गुरुजी की रचना को जिस सम्मान और सच्चाई के साथ प्रस्तुत किया, वह काबिले तारीफ है.
उन्होंने यह भी कहा कि अरिजीत सिंह अपने सीनियर कलाकारों के प्रति गहरा सम्मान रखते हैं और उनकी शालीनता हर परफॉर्मेंस में झलकती है. बिक्रम घोष के अनुसार अरिजीत का हर कदम दिल से निकलता है और यही बात उन्हें खास बनाती है.