Khalnayak Returns Teaser: 33 साल बाद फिर लौट रहा है बल्लू, खलनायक रिटर्न्स टीजर आया सामने; खतरनाक अंदाज में लौटेंगे संजय दत्त
संजय दत्त की फिल्म खलनायक रिटर्न्स का टीजर रिलीज होते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. सालों बाद बल्लू के किरदार में उनकी वापसी ने पुरानी यादें ताजा कर दी हैं.
मुंबई: बॉलीवुड में कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो समय के साथ फीके नहीं पड़ते, बल्कि और भी ज्यादा मजबूत हो जाते हैं. बल्लू ऐसा ही एक किरदार है जिसने 90 के दशक में दर्शकों के दिलों पर राज किया था. अब एक बार फिर संजय दत्त उसी अंदाज में लौट रहे हैं. जैसे ही खलनायक रिटर्न्स का टीजर सामने आया, सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई. फैंस को लंबे समय से इस तरह की वापसी का इंतजार था, और अब यह इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है.
खलनायक रिटर्न्स के टीजर में संजय दत्त एक रफ टफ और जंग में पके हुए लुक में नजर आते हैं. उनके चेहरे पर वही सख्ती और आत्मविश्वास झलकता है जो पुराने बल्लू की पहचान थी. लेकिन इस बार उनका अंदाज और ज्यादा गहरा और खतरनाक नजर आ रहा है. टीजर के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं... वे दोबारा शुरू होती हैं। 'Khalnayak Returns'' यह लाइन खुद ही इस बात का संकेत देती है कि यह फिल्म सिर्फ एक सीक्वल नहीं बल्कि एक नई शुरुआत भी हो सकती है.
रिलीज हुआ खलनायक रिटर्न्स का टीजर
टीजर के साथ फिल्म के पोस्टर भी रिलीज किए गए हैं. पोस्टर में संजय दत्त का इंटेंस लुक साफ दिखाई देता है, जो दर्शकों के बीच उत्साह को और बढ़ा रहा है. पोस्टर के साथ लिखा गया, 'हर कहानी का एक वक्त होता है... और अब उसका वक्त आ गया है. 'Khalnayak Returns'.' यह कैप्शन फिल्म के लिए जिज्ञासा को और ज्यादा बढ़ा देता है.
Also Read
- कॉमेडियन राज शर्मा का निधन, 50 की उम्र में तोड़ा दम; वीर दास का इमोशनल नोट पढ़कर भर आएंगे आंखें
- Bhooth Bangla Collection Day 8: दूसरे हफ्ते में भी नहीं थमी 'भूत बंगला' की रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर निकाली 'धुरंधर' की हेकड़ी
- करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सादगी में जीने वाले अरिजीत सिंह, करियर के पीक पर ले लिया संन्यास?
सुभाष घई का भी समर्थन
संजय दत्त ने बताया कि जब वह पैरोल पर बाहर आए तो उन्होंने यह आइडिया सुभाष घई को सुनाया. उन्होंने कहा, 'जब मैं पैरोल पर बाहर आया, तो मैंने सुभाष सर से उन पन्नों को पढ़ने के लिए कहा. उसके बाद, उन्होंने कहा कि इस पर फिल्म बननी चाहिए.' सुभाष घई ने भी इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, 'Khalnayak Returns' बनाना संजू और मान्यता की दिली ख्वाहिश और जुनून था. मुझे पूरा यकीन है कि यह फिल्म कहीं ज्यादा बेहतर बनेगी. मैं हमेशा किसी भी तरह की मदद के लिए मौजूद हूँ.'