menu-icon
India Daily

कॉमेडियन राज शर्मा का निधन, 50 की उम्र में तोड़ा दम; वीर दास का इमोशनल नोट पढ़कर भर आएंगे आंखें

डलास के कॉमेडियन राज शर्मा के निधन से कॉमेडी जगत में शोक की लहर है. 50 साल की उम्र में उनके जाने के बाद वीर दास ने भावुक पोस्ट लिखकर उन्हें याद किया.

babli
Edited By: Babli Rautela
कॉमेडियन राज शर्मा का निधन, 50 की उम्र में तोड़ा दम; वीर दास का इमोशनल नोट पढ़कर भर आएंगे आंखें
Courtesy: Social Media

मुंबई: स्टेज पर लोगों को हंसाने वाले कलाकार अक्सर अपने दर्द को छुपा लेते हैं. लेकिन जब ऐसा कलाकार अचानक दुनिया छोड़ देता है, तो उसके पीछे सिर्फ यादें और अधूरी बातें रह जाती हैं. डलास के मशहूर कॉमेडियन राज शर्मा का 50 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके जाने की खबर ने कॉमेडी जगत और उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है.

राज शर्मा के निधन की जानकारी उन कॉमेडी क्लबों में से एक ने साझा की, जहां वह नियमित रूप से परफॉर्म करते थे. इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई और फैंस ने उन्हें याद करना शुरू कर दिया.

वीर दास का इमोशनल नोट

कॉमेडियन वीर दास ने इंस्टाग्राम पर राज शर्मा को याद करते हुए एक भावुक नोट लिखा. उन्होंने बताया कि राज शर्मा ने उन्हें अमेरिका में परफॉर्म करने का पहला मौका दिलाया था और हमेशा उनका हौसला बढ़ाया. वीर ने लिखा कि राज न सिर्फ बेहतरीन कॉमेडियन थे बल्कि एक शानदार इंसान भी थे, जिनका क्राउड वर्क आज भी बेमिसाल माना जाता है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vir Das (@virdas)

वीर दास ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने कई प्रोजेक्ट्स में सबसे पहले राज शर्मा को शामिल किया था क्योंकि वह उनके एहसान का बदला चुकाना चाहते थे. उन्होंने अपने नोट में लिखा कि यह पेशा कई बार इंसान को अकेला बना देता है, लेकिन राज हमेशा एक अच्छे दोस्त रहे. वीर दास ने अपने नोट के अंत में लिखा कि एक कॉमेडियन के लिए सबसे बड़ी तारीफ यही है कि उसके बाद परफॉर्म करना मुश्किल हो जाए. उन्होंने राज शर्मा को याद करते हुए कहा कि उनके बाद स्टेज पर जाना लगभग नामुमकिन लगता था.

क्या थी मौत की वजह

राज शर्मा के निधन की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. हालांकि वह पिछले कुछ समय से अस्पताल में थे और सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ अपडेट साझा कर रहे थे. उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 7 अप्रैल 2026 की थी, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपनी मेडिकल स्थिति के बारे में लिखा था. ईस्टर के मौके पर उन्होंने ICU से ही अपने फैंस को शुभकामनाएं दी थीं, जो अब उनके फैंस को और ज्यादा भावुक कर रही हैं.