menu-icon
India Daily

ऐसा दिखता है कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का बेटा विहान, पति के जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

16 मई को बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने अपना 38वां जन्मदिन मनाया है. उनकी पत्नी और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपने पति पर प्यार लुटाने के लिए एक दिल छूने वाला इमोशनल नोट शेयर किया है.

babli
Edited By: Babli Rautela
ऐसा दिखता है कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का बेटा विहान, पति के जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने दिखाई झलक
Courtesy: Katrina Kaif Instagram

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने 16 मई को अपना 38वां जन्मदिन मनाया है. अपने पति के जन्मदिन पर उनकी पत्नी कैटरीना कैफ ने एक दिल को छू लेने वाले नोट के साथ इस दिन को और भी खास बना दिया है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने माता-पिता के तौर पर अपने परिवार की एक झलक दिखाई है. इस खास जश्न की कुछ अनदेखी तस्वीरों के साथ, कैटरीना ने अपने बेटे और एक खास केक की एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की, जिस पर लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे पापा.'

कैटरीना कैफ ने पति विक्की के लिए लिखा नोट

अपने सोशल मीडिया हैंडल पर, कैटरीना ने बताया कि पिछले 2 सालों में उनकी जिंदगी कितनी बदल गई है. उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे वही जगह 2 साल बाद और कितना कुछ बदल गया है... प्रार्थना, सब्र और विश्वास... और आज हम अपने नन्हे फरिश्ते के साथ पूरे जोश और खुशी से तुम्हारा जन्मदिन मना रहे हैं... मेरा दिल भरा हुआ है और मैं शुक्रगुजार हूं...' एक्ट्रेस ने आगे विक्की की तारीफ करते हुए कहा कि इन सालों में वह हमेशा उनके लिए एक मजबूत सहारा बने रहे. उन्हें 'ताकत, प्यार और रोशनी का एक मज़बूत खंभा' बताते हुए, कैटरीना ने प्यार से उनके सब्र का मजाक उड़ाया, जब वह उनके कभी न खत्म होने वाले सवालों के जवाब देते थे.

एक्ट्रेस ने लुटाया पति पर प्यार

इसके साथ ही अपने नोट में उन्होंने लिखा, 'पिछले कुछ सालों में तुम ताकत, प्यार और रोशनी का एक मज़बूत खंभा रहे हो, जिसमें 99% समय एक संत जैसा सब्र रहा है. मैं तुमसे सिर्फ इसलिए प्यार नहीं करती कि तुम कौन हो, बल्कि इसलिए भी प्यार करती हूं क्योंकि तुम मेरे उन अनगिनत सवालों के जवाब देने की कोशिश करते हो, जिनके जवाब तुम्हें खुद भी नहीं पता होते.' पोस्ट में थोड़ा मजाकिया अंदाज जोड़ते हुए, कैटरीना ने मजाक में कहा कि विक्की अब हर चीज के 'एक्सपर्ट' बन गए हैं. पौराणिक कथाओं और AI से लेकर वॉटरप्रूफिंग, मेकअप, सेहत, बिजनेस और हर तरह की 'क्या होगा अगर' वाली स्थितियों तक.

फोटोज में दिखाई बेटे की झलक

कैटरीना की शेयर की गई तस्वीरों में यह कपल एक पार्क में साथ में अच्छा समय बिताते हुए नजर आया. जहां कैटरीना पीले रंग की लिनेन ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं विक्की नीले रंग की कैमोफ्लेज जैकेट में काफी कैज़ुअल अंदाज में दिखे. तस्वीरों में से एक में उनके बेटे, विहान कौशल की भी एक झलक दिखी, हालाँकि उसका चेहरा कैमरे से छिपा हुआ था.