जर्मनी से अपराध का एक घिनौना मामला सामने आया है. भगवान का दूसरा रूप कहे जाने वाले डॉक्टर ने 100 से ज्यादा नाबालिग पेशेंट को अपने हवस का शिकार बनाया है. मिल रही जानकारी के मुताबिक बर्लिन के पास ब्रैंडनबर्ग में एक पीडियाट्रिशियन12 सालों तक सैकड़ों बच्चों के साथ यौन शोषण करता रहा.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी डॉक्टर के खिलाफ लगभग 130 मामले दर्ज है. शहर की एक अदालत में इस मामले की सुनवाई के दौरान दिल को दहला देने वाले खुलासे हुए है. आरोपी डॉक्टर ने ड्यूटी के दौरान इन घिनौनी वारदाताओं को अंजाम दिया.
मिल रही जानकारी के मुताबिक आरोपी डॉक्टर अपना क्लिनक चला रहा था. इसी दौरान बच्चों के साथ उसने ऐसी गंदी करतूत शुरू की. 2013 से लेकर पिछले साल तक डॉक्टर ने वहां आने वाले बच्चों को अपना शिकार बनाया. जर्मन अखबार 'बिल्ड' में बताया गया कि डॉक्टर के इस घिनौनी कृत्य के बारे में तब पता चला जब नवंबर 2025 में एक बच्ची की मां को डॉक्टर पर शक हुआ. उस महिला ने इस बात की शिकायत तुरंत पुलिस में की, जिसके बाद डॉक्टर के खिलाफ तुरंत एक्शन लिया गया.
पुलिस ने बताया कि जब मामले की जांच शुरू की गई, तब इस दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए. आरोपी के घर से कई डेटा स्टोरेज डिवाइस प्राप्त किए गए हैं. इस डिवाइसों के द्वारा से महिला द्वारा लगाए गए आरोप पुख्ता हो गए. इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में ले लिया.
इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं. फ्रांस में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था. जिसमें एक सर्जन ने कई सालों तक अपने मरीजों को अपनी हवस का शिकार बनाया था. इस मामले में अदालत ने आरोपी को 20 सालों की सजा सुनाई थी. इस आरोपी पर 298 मरीजों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप थे, जिसे अदालत ने माना भी था. ऐसे मामलों ने एक बार फिर से बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठाए है. अगर डॉक्टर ही आपके दुश्मन बन जाए तो फिर किसी का भरोसा कर पाना आसान नहीं होगा.