करीना कपूर ने भी NEET पेपर लीक पर उठाई आवाज, छात्रों का समर्थन करते हुए बोलीं- 'अब इग्नोर नहीं कर सकती...'

करीना ने लिखा- 'मैं इस मुद्दे पर कई दिनों से सोच रही थी, लेकिन अब और नहीं बैठ सकती.' उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा बच्चे को आत्मविश्वास देती है, लेकिन तब तक काम नहीं करती जब तक बच्चे उस पर भरोसा न करें.'

Instagram Post
Antima Pal

Kareena Kapoor On Students Protest: बॉलीवुड की स्टार करीना कपूर खान ने NEET पेपर लीक विवाद पर छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए साफ कहा है कि अब वो चुप नहीं बैठ सकतीं. '3 इडियट्स' वाली अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए छात्रों की मांग को 'बेयर मिनिमम' बताया और कहा कि उनकी आवाज को अनसुना करना नामुमकिन है.

छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन करने आगे आईं करीना

करीना ने लिखा- 'मैं इस मुद्दे पर कई दिनों से सोच रही थी, लेकिन अब और नहीं बैठ सकती.' उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा बच्चे को आत्मविश्वास देती है, लेकिन तब तक काम नहीं करती जब तक बच्चे उस पर भरोसा न करें. 'जब बच्चे को शक हो जाता है कि मेहनत, ईमानदारी और मेरिट की कोई कीमत नहीं है, तो वो विश्वास खो देते हैं.'


Kareena Kapoor On Students Protest Instagram Post

अभिनेत्री ने जोर देकर कहा कि हर छात्र को एक ऐसे शिक्षा तंत्र का हक है जिसमें उनकी मेहनत का फल मिले. उन्होंने छात्रों की मांग को बिल्कुल जायज बताया. करीना का कहना है कि जब एक पूरी पीढ़ी एक स्वर में बोल रही है, तो उनकी बात सुनना सिर्फ शिष्टाचार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है. 

'वे कल की तैयारी नहीं कर रहे, वे खुद कल हैं'

उन्होंने लिखा- 'हमारे बच्चे हमें उतनी ही ध्यान से देख रहे हैं, जितना हम उन्हें देखते हैं. हम अब कैसे प्रतिक्रिया देते हैं- कल नहीं, अभी- ये तय करेगा कि निष्पक्षता और भरोसा सिर्फ शब्द हैं या हकीकत.' नोट के अंत में करीना ने एक पावरफुल लाइन लिखी- 'वे कल की तैयारी नहीं कर रहे, वे खुद कल हैं.'

इन सेलेब्स ने भी दिया समर्थन

यह बयान NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के आंदोलन के बीच आया है. पहले ही सलमान खान, आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, ऋतिक रोशन, कमल हासन, सोनू सूद, दीया मिर्जा, वीर दास, प्रीति जिंटा, दिलजीत दोसांझ, भूमि पेडनेकर समेत कई सितारों ने छात्रों का साथ दिया है. कुछ अभिनेताओं ने तो प्रदर्शन स्थल पर जाकर भी समर्थन जताया.