menu-icon
India Daily

'ये फिल्म नहीं सत्संग है...', 'हनुमान अंश' देख ये क्या बोल गई कंगना रनौत! दिया ऐसा रिव्यू; पढ़ें

कंगना रनौत ने नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश की जमकर तारीफ की है. एक्ट्रेस ने फिल्म को सिर्फ सिनेमा नहीं बल्कि सत्संग जैसा अनुभव बताया. वहीं मधुर भंडारकर ने भी फिल्म के निर्देशन, अभिनय और कहानी की सराहना की है.

babli
Edited By: Babli Rautela
'ये फिल्म नहीं सत्संग है...', 'हनुमान अंश' देख ये क्या बोल गई कंगना रनौत! दिया ऐसा रिव्यू; पढ़ें
Courtesy: Social Media

मुंबई: नीम करौली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विचारों पर बनी फिल्म हनुमान अंश इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. सीमित बजट में तैयार की गई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी उम्मीद से बेहतर रिएक्शन मिल रहे है. फिल्म की कमाई को लेकर सामने आए आंकड़ों ने भी लोगों का ध्यान खींचा है. इसी बीच एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने फिल्म देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की है.

कंगना रनौत ने बुधवार को सोशल मीडिया पर हनुमान अंश को लेकर अपना रिएक्शन साझा किया है. उन्होंने फिल्म को सामान्य सिनेमा से अलग बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि सत्संग जैसा अनुभव है. 

कंगना रनौत ने बताया हनुमान अंश का रिव्यू

कंगना ने अपने रिव्यू में बताया कि फिल्म में उन लोगों की छोटी छोटी कहानियों को खूबसूरती से जोड़ा गया है, जिन्हें नीम करौली बाबा का प्रत्यक्ष अनुभव हुआ था. उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा कि अपनी थेरेपी छोड़िए और जाकर यह फिल्म देखिए. कंगना की इस प्रतिक्रिया के बाद फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा और तेज हो गई है. आध्यात्मिक विषय पर बनी इस फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई थी.

Kangana Ranaut Reviews Hanuman Ansh - India Daily
Kangana Ranaut Reviews Hanuman Ansh - India Daily

मधुर भंडारकर ने भी की फिल्म की तारीफ

कंगना से पहले फिल्म निर्माता और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मधुर भंडारकर भी हनुमान अंश की तारीफ कर चुके हैं. थिएटर में फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसके निर्देशन और कलाकारों के अभिनय की सराहना की. मधुर भंडारकर ने निर्देशक विशाल चतुर्वेदी के काम को ईमानदार और संवेदनशील बताया. उन्होंने नीम करौली बाबा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्य के अभिनय की भी तारीफ की और उनके किरदार को स्वाभाविक बताया.

मधुर के मुताबिक बिना बड़े स्टार्स और बड़े बजट के बनी यह फिल्म भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक केस स्टडी की तरह है. उनका मानना है कि मजबूत कहानी और उसे लेकर स्पष्ट सोच हो तो कम बजट की फिल्म भी बड़े बजट वाली फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर चुनौती दे सकती है. उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को बधाई देने के साथ दर्शकों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने हनुमान अंश को अच्छा रिस्पॉन्स दिया.

क्या है हनुमान अंश की कहानी

हनुमान अंश की कहानी लक्ष्मण दास के शुरुआती जीवन से शुरू होती है. फिल्म उनके आध्यात्मिक सफर और आगे चलकर नीम करौली बाबा के रूप में उनकी पहचान बनने की यात्रा को दिखाती है. फिल्म में आस्था, विनम्रता, निस्वार्थ सेवा और बिना शर्त प्रेम जैसे आध्यात्मिक मूल्यों को केंद्र में रखा गया है. कहानी के जरिए यह दिखाने की कोशिश की गई है कि किस तरह एक व्यक्ति की आध्यात्मिक यात्रा उसके जीवन के साथ साथ उसके आसपास के लोगों को भी प्रभावित कर सकती है. फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करौली बाबा की भूमिका निभाई है. मेकर्स ने फिल्म को भारत की संत परंपरा और आध्यात्मिक विरासत से प्रेरित कहानी के तौर पर पेश किया है.