menu-icon
India Daily

कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह पर 'लोमड़ी' वाले बयान का किया बचाव, 'पाकिस्तान प्रेम' पर भी उठाया सवाल

कंगना ने बताया कि उन्होंने नसीरुद्दीन शाह को ऐसा इसलिए कहा क्योंकि उन्होंने एक ऐसा वीडियो बनाया था जिसमें धमकी भरे लहजे का इस्तेमाल किया गया था. कंगना का कहना है कि यह वीडियो आपत्तिजनक था. उन्होंने कहा कि नसीरुद्दीन शाह को लोकतंत्र की गरिमा का सम्मान करना चाहिए.

antima
Edited By: Antima Pal
कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह पर 'लोमड़ी' वाले बयान का किया बचाव, 'पाकिस्तान प्रेम' पर भी उठाया सवाल
Courtesy: X

Kangana Ranaut Vs Naseeruddin Shah: बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को 'लोमड़ी' कह दिया था. यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई. अब कंगना ने एएनआई से बातचीत में अपने इस बयान का बचाव किया है.

कंगना ने बताया कि उन्होंने नसीरुद्दीन शाह को ऐसा इसलिए कहा क्योंकि उन्होंने एक ऐसा वीडियो बनाया था जिसमें धमकी भरे लहजे का इस्तेमाल किया गया था. कंगना का कहना है कि यह वीडियो आपत्तिजनक था. उन्होंने कहा कि नसीरुद्दीन शाह को लोकतंत्र की गरिमा का सम्मान करना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुने हुए नेता हैं और संविधान के अनुसार उनका सम्मान करना चाहिए.

कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री की पाखंड अब नहीं चलेगा. जंतर मंतर के प्रदर्शन पर उन्होंने कुछ मगरमच्छ के आंसू बहाए थे, तो झारखंड के बच्चों के लिए भी वही आंसू बहाने चाहिए जो मुश्किल में हैं. उन्होंने साफ कहा कि फिल्म इंडस्ट्री की यह दोहरी नीति ठीक नहीं है.

बातचीत के दौरान कंगना ने बॉलीवुड पर पाकिस्तान प्रेम का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा- 'ये पाकिस्तान की प्रेम कथा कब खत्म होगी? जब देखो, ये पाकिस्तान के प्यार में मरे रहते हैं.' कंगना का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में कुछ लोग हमेशा पाकिस्तान के समर्थन में नजर आते हैं और यह सिलसिला अब बंद होना चाहिए.

कंगना रनौत अक्सर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती रही हैं. इस बार भी उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के बयान और वीडियो को लेकर तीखा रुख अपनाया. उन्होंने साफ किया कि उनका 'लोमड़ी' वाला शब्द किसी व्यक्तिगत दुश्मनी की वजह से नहीं, बल्कि उस वीडियो में दी गई धमकियों के कारण इस्तेमाल किया गया था.