menu-icon
India Daily

20 साल पहले कुछ ऐसी दिखती थीं 'क्वीन', इन फोटोज से मिला था पहला बड़ा रोल; शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें

कंगना रनौत ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे होने पर एक खास याद शेयर की है. उन्होंने अपना पहला पोर्टफोलियो फोटो पोस्ट किया, जिसने उन्हें उनकी पहली फिल्म दिलाई थी.

babli
Edited By: Babli Rautela
20 साल पहले कुछ ऐसी दिखती थीं 'क्वीन', इन फोटोज से मिला था पहला बड़ा रोल; शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें
Courtesy: Social Media

मुंबई: हर स्टार की कहानी में एक ऐसा पल होता है जो उसकी पूरी जिंदगी बदल देता है. कंगना रनौत के लिए वह पल एक साधारण सी तस्वीर थी. आज जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे किए, तो उसी तस्वीर को याद करते हुए उन्होंने अपने फैंस को अपनी शुरुआत की झलक दिखाई. यह सिर्फ एक फोटो नहीं, बल्कि एक सपने के सच होने की कहानी है.

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पहले पोर्टफोलियो शूट की तस्वीर शेयर की है. यह फोटो मशहूर फोटोग्राफर जतिन कांपानी ने खींची थी. कंगना ने बताया कि यही वह तस्वीर थी, जिसकी वजह से उन्हें उनकी पहली फिल्म गैंगस्टर में काम करने का मौका मिला. इस फिल्म में उन्होंने सिमरन का किरदार निभाया था, जो उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बना.

हिमाचल से मुंबई तक का सफर

मंडी से आने वाली कंगना का सफर आसान नहीं था. एक छोटे शहर से निकलकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना अपने आप में बड़ी बात है. आज वह सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक मजबूत पर्सनालिटी के रूप में भी जानी जाती हैं. वह हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद भी हैं और राजनीति में भी सक्रिय हैं. साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म गैंगस्टर का निर्देशन अनुराग बसु ने किया था. इस फिल्म में कंगना के साथ इमरान हाशमी और शाइनी आहूजा नजर आए थे. फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया और कंगना की एक्टिंग ने सबका ध्यान खींचा. उनकी परफॉर्मेंस ने यह साबित कर दिया कि वह लंबी रेस की खिलाड़ी हैं.

Kangana Ranaut -India Daily
Kangana Ranaut -India Daily

हिट फिल्मों से मजबूत हुआ करियर

गैंगस्टर के बाद कंगना ने कई शानदार फिल्मों में काम किया. 'फैशन' और 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' जैसी फिल्मों ने उनके करियर को नई ऊंचाई दी. इसके बाद साल 2011 में आई तनु वेड्स मनु में उनकी कॉमिक टाइमिंग को खूब सराहा गया. इस फिल्म में उन्होंने R. Madhavan के साथ काम किया.

कंगना रनौत ने अपने करियर में कई बड़े अवॉर्ड जीते. उन्हें फिल्म 'क्वीन' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के लिए लगातार दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला. इन अवॉर्ड्स ने उन्हें हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल कर दिया.