menu-icon
India Daily

30 साल बाद आखिर क्यों काजोल ने तोड़ी अपनी सालों पुरानी नो किसिंग पॉलिसी?

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने अपनी OTT सीरीज द ट्रायल में पहली बार ऑन स्क्रीन किसिंग सीन किया है. अब एक्ट्रेस ने खुलकर बताया कि यह फैसला उनके लिए कितना मुश्किल था और क्यों उन्होंने अपनी सालों पुरानी पॉलिसी तोड़ी है.

babli
Edited By: Babli Rautela
30 साल बाद आखिर क्यों काजोल ने तोड़ी अपनी सालों पुरानी नो किसिंग पॉलिसी?
Courtesy: Instagram

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने अपने लंबे करियर में हमेशा एक चीज का ध्यान रखा, वह थी उनकी नो किसिंग ऑन स्क्रीन पॉलिसी. लेकिन अपनी OTT डेब्यू सीरीज The Trial में उन्होंने यह नियम तोड़ दिया. यह फैसला उनके फैंस के लिए भी काफी चौंकाने वाला था, क्योंकि काजोल ने पहले कभी इस तरह का सीन नहीं किया था. काजोल ने बताया कि यह सिर्फ एक सीन नहीं था, बल्कि उनके किरदार का अहम हिस्सा था.

उनके मुताबिक, यह समझना जरूरी था कि उनका किरदार क्या सोचता है, किस पर भरोसा करता है और किन हालात से गुजर रहा है. अगर इस सीन को हटाया जाता, तो कहानी का एक बड़ा हिस्सा अधूरा रह जाता. यही वजह रही कि उन्होंने अपनी पॉलिसी को पीछे छोड़कर इस सीन के लिए हां कहा.

शूटिंग के दौरान कैसी थीं काजोल की हालत

काजोल ने साफ कहा कि वह इस सीन को लेकर काफी असहज थीं. उन्होंने बताया कि सेट पर पहुंचने तक उन्हें यकीन नहीं था कि वह इसे कर पाएंगी या नहीं. उनके मन में यह भी चल रहा था कि कहीं वह बीच में ही मना न कर दें. लेकिन आखिरकार उन्होंने इसे एक प्रोफेशनल फैसला मानते हुए पूरा किया. यह उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने अपने किरदार को प्राथमिकता दी. इस सीन में काजोल अपने को स्टार जिस्सू सेनगुप्ता के साथ नजर आईं. दोनों के बीच यह सीन कहानी की दिशा तय करने वाला माना गया. यही वजह है कि मेकर्स ने इसे स्क्रिप्ट का अहम हिस्सा रखा था.

फैंस भी रह गए हैरान

जब यह सीन सामने आया, तो फैंस हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी चर्चा हुई. कुछ लोगों ने इसे काजोल का साहसी कदम बताया, तो कुछ ने इसे उनके इमेज से अलग माना. हालांकि, ज्यादातर दर्शकों ने उनकी एक्टिंग और प्रोफेशनलिज्म की तारीफ की.

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल जल्द ही फिल्म महारानी - क्वीनस ऑफ क्वीन में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनका एक अलग अवतार देखने को मिलेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इसमें एक मजबूत और प्रभावशाली किरदार निभा रही हैं. फिल्म में कई बड़े कलाकार भी नजर आएंगे, जिससे इसे लेकर उत्साह और बढ़ गया है.