FIFA World Cup 2026

एक बार फिर दुल्हन बनने के लिए तैयार जेनिफर विंगेट? इस तारीख को यूके में रचाएंगी विलियम इश्माएल से शादी!

रिपोर्ट्स के मुताबिक जेनिफर और विलियम काफी समय से डेटिंग कर रहे थे. दोनों की जोड़ी पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बनी हुई थी. अब आखिरकार यह रिलेशनशिप शादी तक पहुंच गई है. खबर है कि यह एक साधारण लेकिन बेहद रोमांटिक समारोह होगा, जहां जेनिफर एक बार फिर दुल्हन बनने वाली हैं.

X
Antima Pal

Jennifer Winget Marriage: मशहूर टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ में एक नया और खूबसूरत अध्याय शुरू करने जा रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में अपने पार्टनर विलियम इश्माएल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. यह शादी एक प्राइवेट सेरेमनी के रूप में आयोजित होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक जेनिफर और विलियम काफी समय से डेटिंग कर रहे थे. दोनों की जोड़ी पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बनी हुई थी. अब आखिरकार यह रिलेशनशिप शादी तक पहुंच गई है. खबर है कि यह एक साधारण लेकिन बेहद रोमांटिक समारोह होगा, जहां जेनिफर एक बार फिर दुल्हन का लुक में नजर आएंगी.

पिछली शादी और अलगाव की कहानी

जेनिफर विंगेट की पर्सनल लाइफ हमेशा से सुर्खियों में रही है. उन्होंने साल 2012 में 9 अप्रैल को अपने पॉपुलर शो 'दिल मिल गए' के को-स्टार करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी. दोनों की जोड़ी पर्दे पर जितनी पसंद की जाती थी, उतनी ही हकीकत में भी. लेकिन खुशी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकी. सिर्फ दो साल बाद यानी 2014 में दोनों अलग हो गए.


तलाक के बाद जेनिफर ने अपनी जिंदगी को पूरी तरह से वर्क और खुद पर फोकस किया. उन्होंने कई सफल शोज किए और सीरीज में उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया. अपनी मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस और एक्टिंग के दम पर उन्होंने लाखों फैंस बनाए. 12 साल बाद अब जेनिफर फिर से शादी के मंच पर पहुंच रही हैं. यह फैसला उनके फैंस के लिए काफी खुशी भरा है. 

कौन हैं विलियम इश्माएल?

विलियम इश्माएल एक नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं. दोनों की मुलाकात कुछ साल पहले हुई थी और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. जेनिफर ने इस रिलेशनशिप को काफी प्राइवेट रखा, लेकिन अब शादी की खबर सामने आने के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं.