अली गोनी से शादी के बार-बार सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, बोलीं- आपका क्या मतलब है?
जैस्मिन ने कहा- 'लोग चाहते हैं कि मैं दुखी रहूं. वे सोचते हैं कि अगर हम शादी नहीं कर रहे तो जरूर कुछ समस्या है. लेकिन सच्चाई यह है कि हम दोनों बहुत खुश हैं.'
Jasmin Bhasin On Wedding Questions: टीवी अभिनेत्री जैस्मिन भसीन अब अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी से शादी को लेकर पूछे जाने वाले लगातार सवालों से काफी परेशान हो चुकी हैं लंबे समय से रिलेशनशिप में चल रहे इस कपल को लोग बार-बार शादी का सवाल पूछकर परेशान कर रहे हैं.
अली गोनी से शादी के बार-बार सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन
जैस्मिन भसीन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलकर अपनी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि लोग बिना मतलब के इन सवालों से उन्हें और अली को परेशान करते रहते हैं. जैस्मिन बोलीं- 'मुझे लगता है कि आपको क्या लेना-देना? ना आपने कैटरिंग का बिल भरना है, ना आपने शादी का डेकोरेशन करवाना है. आपका क्या मतलब है? जब करना होगा, तब कर लेंगे। आप अपने काम से काम रखो.'
'कुछ लोगों में सैडिस्ट मेंटालिटी होती है'
जैस्मिन ने आगे कहा कि कुछ लोग जानबूझकर बार-बार यही सवाल पूछते हैं क्योंकि उन्हें इसमें मजा आता है. 'कुछ लोगों में सैडिस्ट मेंटालिटी होती है. वे सोचते हैं कि शायद यह सवाल हमें परेशान करता है, इसलिए हम जवाब नहीं देते. लेकिन यह हमारा conscious decision है. हम जब सही समय लगेगा, तब शादी करेंगे.'
Also Read
'लोग चाहते हैं मैं दुखी रहूं'
अभिनेत्री ने मजाक में यह भी कहा कि शायद कुछ लोग अपनी शादी में खुश नहीं हैं, इसलिए वे बार-बार दूसरों को शादी करने की सलाह देते रहते हैं. जैस्मिन ने कहा- 'लोग चाहते हैं कि मैं दुखी रहूं. वे सोचते हैं कि अगर हम शादी नहीं कर रहे तो जरूर कुछ समस्या है. लेकिन सच्चाई यह है कि हम दोनों बहुत खुश हैं.'
जैस्मिन भसीन और अली गोनी की दोस्ती 'बिग बॉस 14' शो के दौरान प्यार में बदल गई थी. 2020 में शो के अंदर दोनों ने एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार किया था. उसके बाद से दोनों साथ हैं. कई बार अफवाहें भी आईं कि दोनों की शादी होने वाली है, लेकिन कपल ने हर बार यही कहा कि वे सही समय पर यह फैसला लेंगे.
जैस्मिन ने साफ कर दिया कि शादी उनका निजी मामला है. इसमें बाहर वालों को टांग अड़ाने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि लोग अपने जीवन पर ध्यान दें और उन्हें भी अपना जीवन जीने दें.
फैन्स का रिएक्शन
इस इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया पर जैस्मिन के फैन्स उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि जैस्मिन बिल्कुल सही कह रही हैं. शादी कोई जल्दबाजी का फैसला नहीं होना चाहिए. जब दोनों तैयार होंगे, तभी आगे बढ़ेंगे.
जैस्मिन और अली दोनों ही टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय चेहरे हैं. दोनों ने कई शो में काम किया है और अभी भी एक्टिंग में सक्रिय हैं. दोनों की रिलेशनशिप को लेकर फैन्स लंबे समय से उत्सुक रहते हैं, लेकिन कपल अपनी प्राइवेसी बनाए रखना चाहता है.