सफेद धोती साड़ी और काली बिंदी में कहर ढाती दिखीं जाह्नवी कपूर, BTS को देख दिल हार बैठे शिखर पहाड़िया
जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर वीडियो वगैरह पोस्ट करती रहती हैं. अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने एक बीटिएस वीडियो शेयर किया है जो कि काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में जाह्नवी कपूर दिखाया कि उन्होंने फिल्म देवरा के गाने को कैसे शूट किया था.
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'देवरा' को लेकर काफी चर्चा में हैं. इनकी फिल्म का अभी हाल ही में एक गाना आया था जिसको फैंस ने काफी पसंद किया है. अब इस बीच जाह्नवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पहले गाने की शूटिंग कर रही हैं. इस बीटिएस में जाह्नवी कपूर ने पूरे से की झलक भी दिखाई है जो कि अब वायरल हो रही है,.
वीडियो में Janhvi Kapoor व्हाइट आउटफिट पहने गाने की शूटिंग करती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में आपको एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिलेगा. जाह्नवी कपूर के इस शेयर किए गए वीडियो पर उनके ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी रिएक्ट किया है और जाह्नवी पर अपना प्यार बरसाया है. पहाड़िया ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह, ये देवी कौन है.
जाह्नवी कपूर ने शेयर किया BTS वीडियो
वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- आप इसमें बेहद सुंदर लग रही हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा आप बिल्कुल अप्सरा लग रही हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने बोला कि जाह्नवी कपूर इस गाने के लिए काफी मेहनत कर रही हैं. वहीं एक यूजर ने लिखा- ऐसा लग रहा है कि ये आउटफिट जाह्नवी कपूर के लिए ही बनी हैं.
जाह्नवी कपूर के आउटफिट की बात करें तो इस दौरान इन्होंने सफेद धोती साड़ी पहने है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने मैचिंग की स्ट्रैपलेस सफेद ब्लाउज कैरी किया है. जाह्नवी कपूर ने अपने इस आउटफिट के साथ ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स, चूड़ियां, अंगूठियां, कमर की चेन पहनी है. अपने लुक को कंपलीट करने के लिए जाह्नवी कपूर ने न्यूड मेकअप और काली बिंदी लगाई है.