शराब के नशे में डूबी रहती थीं जाह्नवी कपूर? इंटरव्यू के बाद मचा बवाल तो बोनी कपूर की बेटी को देनी पड़ी सफाई
जान्हवी कपूर के एक इंटरव्यू के बाद शराब की लत को लेकर अफवाहें तेजी से फैलने लग गईं. अब एक्ट्रेस ने साफ किया है कि उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया गया और वह खुद किसी लत से नहीं जूझ रही हैं.
मुंबई: सोशल मीडिया के दौर में एक छोटी सी बात भी मिनटों में बड़ा मुद्दा बन जाती है. हाल ही में ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ भी हुआ था. एक इंटरव्यू के कुछ क्लिप्स वायरल हुए और देखते ही देखते यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या जान्हवी कपूर शराब की लत से जूझ चुकी हैं. लेकिन अब इस पूरे मामले में सच्चाई सामने आ चुकी है और तस्वीर पहले से बिल्कुल अलग नजर आ रही हैं.
जान्हवी कपूर हाल ही में एक बातचीत का हिस्सा बनीं जहां उन्होंने नशे और मेंटल हेल्थ जैसे गंभीर विषयों पर खुलकर बात की है. उन्होंने इस चर्चा में अपने अनुभव साझा किए, खासकर एक केयरगिवर के तौर पर. यानी वह उन लोगों के बारे में बात कर रही थीं जो किसी ऐसे व्यक्ति के साथ होते हैं जो लत से जूझ रहा होता है. लेकिन इसी बातचीत के कुछ हिस्सों को सोशल मीडिया पर अलग तरीके से पेश किया गया और यहीं से गलतफहमी शुरू हुई.
कोविड के समय का मुश्किल दौर
इंटरव्यू के दौरान जान्हवी ने अपने जीवन के एक कठिन समय का जिक्र किया था. उन्होंने बताया कि कोविड के दौरान एक दुखद अनुभव के बाद वह सामान्य से ज्यादा बार शराब पीने लगी थीं. लेकिन उन्होंने साफ कहा कि यह लत नहीं थी. उन्होंने खुद कहा कि वह कभी शराब की आदी नहीं रहीं है. उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें यह एहसास अच्छा नहीं लगा कि शराब उनके शरीर और दिमाग पर असर डाल रही है. इसी वजह से उन्होंने खुद ही इससे दूरी बना ली.
क्या सच में थी जान्हवी को लग गई थी शराब की लत
सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या जान्हवी कपूर को शराब की लत थी. इसका जवाब साफ है नहीं. उन्होंने खुद कहा कि वह सिर्फ एक मुश्किल दौर से गुजर रही थीं और उस समय उन्होंने ज्यादा शराब पी. लेकिन यह स्थिति लत में नहीं बदली. उन्होंने बाद में पूरी तरह शराब छोड़ दी और करीब डेढ़ साल तक इससे दूर रहीं.
जब यह मामला ज्यादा बढ़ गया, तब अमाहा और उसकी पहल Off The Rocks ने सामने आकर सच्चाई बताई. अमाहा ने साफ कहा कि जान्हवी कपूर की बातों को गलत तरीके से पेश किया गया है. उन्होंने यह भी साफ किया कि जान्हवी इस बातचीत में एक सहयोगी और केयरगिवर के तौर पर शामिल थीं, न कि किसी ऐसी व्यक्ति के रूप में जो खुद लत से जूझ चुकी हों.