menu-icon
India Daily

'जय अंबे बोल' हुआ रिलीज, हिमेश की आवाज पर लोगों ने उठाए सवाल, क्यों नाराज हुए लोग?

आयुष्मान खुराना और शर्वरी की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का दूसरा गाना 'जय अंबे बोल' रिलीज हो गया है. हिमेश रेशमिया और श्रेया घोषाल की आवाज से सजे इस नवरात्रि स्पेशल गाने को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है.

babli
Edited By: Babli Rautela
'जय अंबे बोल' हुआ रिलीज, हिमेश की आवाज पर लोगों ने उठाए सवाल, क्यों नाराज हुए लोग?
Courtesy: Social Media

आयुष्मान खुराना और शर्वरी की अपकमिंग फिल्म ये प्रेम मोल लिया इन दिनों चर्चा में है. फिल्म के मेकर्स ने प्रमोशन के लिए एक अलग रणनीति अपनाई है. फिल्म का टीजर या ट्रेलर रिलीज करने से पहले ही इसके दो गाने दर्शकों के सामने आ चुके हैं. टाइटल ट्रैक के बाद अब फिल्म का दूसरा गाना जय अंबे बोल रिलीज कर दिया गया है.

नवरात्रि के माहौल को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है. गाने में हिमेश ने अपनी आवाज भी दी है, जबकि फीमेल वोकल्स श्रेया घोषाल ने दिए हैं. रिलीज के बाद गाने को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिल रही है.

कैसा है 'जय अंबे बोल' गाना?

जय अंबे बोल एक नवरात्रि थीम वाला गाना है, जिसमें भक्ति और सेलिब्रेशन का माहौल देखने को मिलता है. गाने के म्यूजिक को लेकर काफी लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है. वीडियो में आयुष्मान खुराना और शर्वरी भी शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री गाने की खास बातों में से एक है. हालांकि, गाने की कोरियोग्राफी और हिमेश रेशमिया की आवाज को लेकर कुछ दर्शकों ने सवाल भी उठाए हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh)

हिमेश की आवाज पर बंटी लोगों की राय

गाना रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपनी-अपनी राय रखनी शुरू कर दी. कुछ लोगों को गाने की आवाज और कंपोजिशन पसंद नहीं आई. एक यूजर ने गाने की कोरियोग्राफी को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि फिल्म की टीम से इससे बेहतर काम की उम्मीद थी. इसी कमेंट में यूजर ने हिमेश रेशमिया की आवाज को लेकर भी अपनी राय दी. उनके मुताबिक इस कंपोजिशन के लिए हिमेश की आवाज सही नहीं लगी और उन्होंने किसी दूसरे सिंगर को मौका देने की बात कही.

वहीं दूसरे इंस्टाग्राम यूजर ने भी हिमेश की आवाज को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें दूसरे गायकों को भी मौका देना चाहिए, क्योंकि यह गाना उनकी आवाज में उतना फिट नहीं बैठ रहा.

कुछ फैंस ने बताया चार्टबस्टर

जहां कुछ लोग गाने की आलोचना कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हिमेश रेशमिया के फैंस इस गाने को लेकर काफी उत्साहित नजर आए. एक यूजर ने हिमेश की तारीफ करते हुए कमेंट किया कि वह एक और चार्टबस्टर देने के लिए लौट आए हैं. इस तरह रिलीज के बाद जय अंबे बोल को लेकर सोशल मीडिया पर पूरी तरह एक जैसी राय देखने को नहीं मिली. किसी को गाने का म्यूजिक और स्टार्स की केमिस्ट्री पसंद आई, तो कुछ लोगों ने सिंगिंग और कोरियोग्राफी पर सवाल उठाए.