'पति को दारू पीकर पीटना है...', समय रैना के शो में विवादित बयान देकर बुरी फंसी बिहार की टीचर, हुई सस्पेंड!
रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार सरकार ने साक्षी झा को सस्पेंड कर दिया है. हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार इस बात का जिक्र है कि उनके विवादित बयानों के चलते सख्त कार्रवाई की गई है.
Indias Got Latent 2: समय रैना के पॉपुलर कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 में एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इस बार विवाद का कारण कंटेस्टेंट साक्षी झा का बयान है. बिहार में टीचर की नौकरी करने वाली साक्षी ने शो में खुद को 'मैन-हेटर' बताया और कई ऐसे बयान दिए, जिन्होंने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार सरकार ने साक्षी झा को सस्पेंड कर दिया है. हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार इस बात का जिक्र है कि उनके विवादित बयानों के चलते सख्त कार्रवाई की गई है.
क्या कहा था साक्षी ने?
शो में एंट्री के दौरान साक्षी झा ने कहा- 'मैं एक मैन-हेटर हूं.' जब जजों ने पूछा कि क्या इसमें उनके परिवार के पुरुष भी शामिल हैं, तो उन्होंने जवाब दिया- 'पापा हैं, लेकिन वो भी तो मर्द ही हैं, मुझे उनसे भी नफरत है. दादा से भी नफरत है और भाई से भी.' उन्होंने अपनी इस नफरत का कारण 'जनरेशनल ट्रॉमा' बताया.
Also Read
सबसे ज्यादा विवाद तब हुआ जब साक्षी ने अपने लाइफ गोल के बारे में बताया. उन्होंने कहा- 'पति को दारू पीकर बेल्ट से मारना है.' यह बयान सुनकर जज और दर्शक दोनों शॉक में आ गए. उनके इन बयानों को सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी आपत्तिजनक माना. कई लोगों ने पूछा कि एक टीचर होने के नाते ऐसे बयान देना उचित है या नहीं.
शो में मिला जीरो स्कोर
साक्षी झा 'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 में पहली कंटेस्टेंट बनीं, जिन्हें सभी जजों से जीरो पॉइंट मिले. जजों ने उनके परफॉर्मेंस को शून्य दिया, लेकिन साक्षी ने खुद को 8 में से 8 अंक दिए. यह उनका आत्मविश्वास दिखाता है, लेकिन विवाद के कारण अब यह चर्चा का विषय बन गया है.