ईरान-इजरायल जंग के बीच हनी सिंह ने बताया अपना हाल, जानें रैपर ने क्या कहा?
हनी सिंह फिलहाल दुबई में अपने प्रोफेशनल काम के सिलसिले में मौजूद हैं. क्षेत्र में तनाव बढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने लगीं कि दुबई में हालात खराब हैं और वहां खतरा है. इन अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए हनी सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया.
मुंबई: मध्य पूर्व में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है. हाल ही में ईरान पर हुए हमलों के बाद खाड़ी क्षेत्र में कई शहरों में धमाकों की खबरें आईं, जिससे हवाई यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई. कई लोग और बॉलीवुड सितारे दुबई व अबू धाबी में फंस गए. इसी बीच मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी सुरक्षा की जानकारी देकर फैंस को राहत दी है.
ईरान-इजरायल जंग के बीच हनी सिंह ने बताया अपना हाल
हनी सिंह फिलहाल दुबई में अपने प्रोफेशनल काम के सिलसिले में मौजूद हैं. क्षेत्र में तनाव बढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने लगीं कि दुबई में हालात खराब हैं और वहां खतरा है. इन अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए हनी सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया.
वीडियो में वे एक रेस्टोरेंट में आराम से बैठे नजर आए, टेस्टी खाना एंजॉय कर रहे थे. कैप्शन में उन्होंने साफ लिखा- 'दुबई में सब चिल है. सुपर सेफ. न्यूज में बेवकूफ अफवाहों पर विश्वास न करें.' इसके अलावा 3 मार्च को हनी सिंह ने एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो से दूसरा वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में वे म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स और अपनी टीम के सदस्यों के साथ दिखे. वे मुस्कुराते हुए काम करते नजर आए.
'हम दुबई में सेफ हैं गाइज'
कैप्शन था- 'हम दुबई में सेफ हैं गाइज. काम कर रहे हैं.' इन पोस्ट्स से साफ है कि दुबई में जीवन सामान्य चल रहा है और हनी सिंह बिना किसी परेशानी के अपने म्यूजिक प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रहे हैं. ईरान पर अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमलों के बाद खाड़ी देशों में सतर्कता बढ़ गई थी. कई फ्लाइट्स कैंसल हुईं, जिससे यात्रियों को मुश्किल हुई. बॉलीवुड की कुछ हस्तियां भी इस दौरान UAE में थीं.
मिसाल के तौर पर मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस अरोरा भी दुबई में फंसी हुई हैं और होटल से मिसाइल इंटरसेप्शन देख रही हैं. लेकिन हनी सिंह के अपडेट से फैंस को सुकून मिला है कि दुबई अभी भी सुरक्षित और शांत है. हनी सिंह ने अपनी पोस्ट्स से न सिर्फ अपनी सुरक्षा बताई, बल्कि फैंस को गलत खबरों से दूर रहने की सलाह भी दी.