West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

धर्मेंद्र को याद कर भर आई हेमा मालिनी की आंखें, बिखरे टुकड़ों को कर रहीं इकट्ठा, देखें इमोशनल पोस्ट

धर्मेंद्र की जयंती पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखे हैं. दोनों ने अपने जीवन में धर्मेंद्र की कमी और उनसे जुड़ी यादों को याद करते हुए दिल छू लेने वाले संदेश साझा किए.

X
Babli Rautela

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के गुजर जाने के बाद उनकी पहली जयंती पर उनका परिवार भावुक हो उठा. आज धर्मेंद्र का जन्मदिन है लेकिन वह इस दुनिया में नहीं हैं. यही वजह है कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा जिसने फैंस को भी भावुक कर दिया. हेमा ने खुलकर कहा कि वह अभी भी खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं लेकिन यह दर्द इतना गहरा है कि शब्द भी कम पड़ जाते हैं.

अपनी पोस्ट में हेमा मालिनी ने लिखा धरम जी जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे दिल. फिर उन्होंने आगे लिखा दो हफ्ते से ज्यादा समय हो गया है जब आपने मुझे दिल तोड़कर छोड़ दिया. हेमा ने कहा कि वह धीरे धीरे खुद को समेटने की कोशिश कर रही हैं. वह अपनी जिंदगी को फिर से बनाने का प्रयास कर रही हैं लेकिन यह भी जानती हैं कि धर्मेंद्र हमेशा आत्मा के रूप में उनके साथ रहेंगे. उनके इन शब्दों में एक पत्नी का दर्द साफ झलकता है जिसने अपने जीवन साथी को खो दिया है.

धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने अपनी पोस्ट में धर्मेंद्र के साथ बिताए पलों को याद किया. उन्होंने लिखा कि जब वह पुराने दिनों को याद करती हैं तो उन्हें सुकून मिलता है. हेमा ने कहा कि उन्हें भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए कि धर्मेंद्र ने उन्हें दो खूबसूरत बेटियां दीं और उनके साथ बिताए साल बेहद कीमती रहे. उन्होंने यह भी लिखा कि यह खुशगवार यादें उनके दिल में हमेशा रहेंगी और यही यादें उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देती हैं.

प्यार भरे इस पोस्ट के साथ हेमा ने धर्मेंद्र की कुछ अनदेखी तस्वीरें भी साझा कीं. उन्होंने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि धर्मेंद्र जहां भी हों उन्हें शांति और खुशी मिले. उनकी पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और हजारों लोगों ने कमेंट कर उन्हें हौसला दिया.

बेटी ईशा देओल ने भी लिखा इमोशनल पोस्ट

धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने भी अपने पिता की जयंती पर एक भावुक संदेश लिखा. उन्होंने लिखा मेरे प्यारे पापा हमारे बीच का बंधन सबसे मजबूत है. ईशा ने लिखा कि पिता और बेटी का रिश्ता हर दुनिया से ऊपर है और वह हमेशा उनकी आत्मा के साथ जुड़ी रहेंगी चाहे स्वर्ग हो या धरती. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पिता को अपने दिल में बहुत कीमती तरीके से सहेज कर रखा है ताकि वह इस पूरी जिंदगी उनके साथ रहें.