हेमा मालिनी ने ऑस्कर में धर्मेंद्र को 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में न दिखाए जाने पर जताई नाराजगी, अब ऑस्कर ने दी सफाई

दिवंगत बॉलीवुड लीजेंड धर्मेंद्र को टेलिवाइज्ड 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में शामिल न करने पर उनके परिवार और फैंस में गुस्सा है. धर्मेंद्र, जिन्हें 'बॉलीवुड का ही-मैन' कहा जाता था, पिछले साल नवंबर में 89 साल की उम्र में एज-रिलेटेड बीमारी से चल बसे थे.

x
Antima Pal

मुंबई: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में दिवंगत बॉलीवुड लीजेंड धर्मेंद्र को टेलिवाइज्ड 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में शामिल न करने पर उनके परिवार और फैंस में गुस्सा है. धर्मेंद्र, जिन्हें 'बॉलीवुड का ही-मैन' कहा जाता था, पिछले साल नवंबर में 89 साल की उम्र में एज-रिलेटेड बीमारी से चल बसे थे. ऑस्कर की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्सटेंडेड इन मेमोरियम लिस्ट में उनका नाम जरूर शामिल था, लेकिन लाइव ब्रॉडकास्ट में उन्हें याद नहीं किया गया, जिससे भारत में लाखों फैंस निराश हुए.

ऑस्कर में धर्मेंद्र को याद ना किए जाने पर हेमा मालिनी ने जताई नाराजगी

पत्नी और वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने इस पर खुलकर बात की. एक बातचीत में उन्होंने कहा- 'यह शर्म की बात है, बिल्कुल. ऐसे एक्टर को नजरअंदाज करना शर्मनाक है, जो दुनिया के कई हिस्सों में इतने लोगों के लिए इतना कुछ मायने रखते हैं. धर्मजी हर जगह जाने और पहचाने जाते थे.' 

फैंस के लिए यह कमी दुखद

हेमा ने आगे कहा कि धर्मेंद्र को मिलने वाले प्यार और सम्मान से वे खुद कभी परेशान नहीं होते थे, क्योंकि उन्हें अवॉर्ड्स की ज्यादा फिक्र नहीं थी. लेकिन फैंस के लिए यह कमी दुखद है. बता दें कि इससे पहले BAFTA अवॉर्ड्स में धर्मेंद्र को इन मेमोरियम सेगमेंट में शामिल कर श्रद्धांजलि दी गई थी, जिसकी हेमा ने तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि धर्मेंद्र का प्रभाव सिर्फ भारत तक सीमित नहीं था, बल्कि दुनिया भर में उनके फैंस थे. 

लाइव सेगमेंट में कई हॉलीवुड आइकॉन्स को किया गया याद

ऑस्कर में इस बार लाइव सेगमेंट में कई हॉलीवुड आइकॉन्स को याद किया गया, लेकिन भारतीय सिनेमा के दिग्गज को जगह नहीं मिली. इस घटना पर सोशल मीडिया पर भारी बवाल मचा. कई फैंस और सेलेब्स ने इसे 'स्नब' बताया और नाराजगी जताई. ऑस्कर के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रॉब मिल्स ने भी इस बैकलैश पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि इन मेमोरियम सेगमेंट को चुनना मुश्किल काम है, और जब अकादमी को विलेन बनाया जाता है तो यह और कठिन हो जाता है. 

इस साल सेगमेंट को पिछले सालों से लंबा बनाया गया था, लेकिन फिर भी सभी को जगह नहीं मिल पाई. धर्मेंद्र ने करीब सात दशकों के करियर में 300 से ज्यादा फिल्में कीं, जिनमें 'शोले', 'सीता और गीता', 'चाचा भतीजा' जैसी ब्लॉकबस्टर शामिल हैं. उनकी मौत के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ी थी. हेमा मालिनी और परिवार ने फैंस के सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया है.