जन्माष्टमी पर 'Hanuman Ansh' छाई, 'Mirzapur The Movie' की आंधी में भी कर डाली 10 करोड़ की कमाई, 'टॉक्सिक' का खेल खत्म!
कम बजट में बनी 'हनुमान अंश' वर्ड ऑफ माउथ के दम पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है. रिलीज के 29 दिन पूरे होने के बावजूद फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही.
जन्माष्टमी के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर एक फिल्म ने सबको चौंका दिया है. कम बजट में बनी 'हनुमान अंश' वर्ड ऑफ माउथ के दम पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है. रिलीज के 29 दिन पूरे होने के बावजूद फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही.
'मिर्जापुर द मूवी' की आंधी में भी 'हनुमान अंश' छाई
फिल्म ने 29वें दिन अकेले करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इससे पहले 28वें दिन 11 करोड़ और 27वें दिन लगभग 7.75 करोड़ रुपये कमाए थे. पिछले कई दिनों से यह करोड़ों में कमाई कर रही है. नेट कलेक्शन 82.88 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 97.77 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. जल्द ही यह 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. बीते दिन फिल्म के 5,055 शो चले और ऑक्यूपेंसी 47 प्रतिशत रही.
'मिर्जापुर: द मूवी' का रहा इतना कलेक्शन
पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फजल की 'मिर्जापुर: द मूवी' ने ओपनिंग डे पर 20 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए. कई लोगों को लग रहा था कि नई फिल्म आने से 'हनुमान अंश' की कमाई प्रभावित होगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. मिर्जापुर की एंट्री के बाद भी 'हनुमान अंश' के कलेक्शन में कोई कमी नहीं आई. दर्शक अब भी इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं और थिएटर में जा रहे हैं.
Also Read
'टॉक्सिक' का खेल खत्म!
वहीं यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का हाल ठीक नहीं है. फिल्म ने बीते दिन महज 1.75 करोड़ रुपये कमाए. कुल शो 2,253 रहे. अब तक नेट कलेक्शन 241.05 करोड़ और ग्रॉस 287 करोड़ रुपये के आसपास है. ओवरसीज से कुल 43.25 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 331 करोड़ रुपये पार कर चुका है. लेकिन बजट निकालने में अभी भी संघर्ष दिख रहा है. अगर यही हाल रहा तो फिल्म फ्लॉप कैटेगरी में जा सकती है.
इस बीच विशाल चतुर्वेदी ने कन्फर्म किया है कि 'हनुमान अंश' का सीक्वल बन रहा है. पहले पार्ट को इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने के बाद, दर्शक निश्चित रूप से यह देखने के लिए उत्सुक होंगे कि डायरेक्टर दूसरे पार्ट में क्या लेकर आते हैं.