'है जवानी तो इश्क होना है' का टीजर हुआ रिलीज, दो हसीनाओं के बीच फंसे वरुण धवन
है जवानी तो इश्क होना है का ट्रेलर आखिरकार शनिवार 23 मई को रिलीज हो गया है. यह कॉमेडी, उथल-पुथल, रोमांस और पुरानी यादों से भरी एक जबरदस्त एंटरटेनर फिल्म होने का वादा करती है.
है जवानी तो इश्क होना है का ट्रेलर आखिरकार शनिवार 23 मई को रिलीज हो गया है. यह कॉमेडी, उथल-पुथल, रोमांस और पुरानी यादों से भरी एक जबरदस्त एंटरटेनर फिल्म होने का वादा करती है. वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की अहम किरदार वाली यह फिल्म 'ब्रेन-रॉट कॉमेडी' जॉनर को अपनाती हुई लगती है. इस फिल्म में जबरदस्त ह्यूमर और मजेदार सीन हैं जो दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे. जहां फिल्म के टीजर को पहले सोशल मीडिया यूजर्स के एक तबके से मिले जुले रिएक्शन मिले थे, वहीं नए रिलीज हुए ट्रेलर ने फिल्म के बारे में लोगों की सोच को बदलने में कामयाबी हासिल की है.
है जवानी तो इश्क होना है का ट्रेलर रिलीज
3 मिनट 15 सेकंड का यह ट्रेलर वरुण और मृणाल से शुरू होता है, जो एक शादीशुदा जोड़ा है और कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दे रहा है. लेकिन उनके अलग होने की वजह ही आगे आने वाले पागलपन का असली माहौल बनाती है. जब जज पूछते हैं कि वे अलग क्यों होना चाहते हैं, तो मृणाल का किरदार मजेदार अंदाज में शिकायत करती है कि वरुण हर समय बस उसके साथ रोमांस करना चाहता है, जबकि वरुण मासूमियत से दलील देता है कि वह तो बस बच्चा पैदा करने की कोशिश कर रहा है. इसी उथल-पुथल के बीच वरुण का किरदार एक क्लब में पूजा से मिलता है और जब पूजा उससे उसके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछती है, तो वह उसे बताता है कि वह सिंगल है.
जैसे ही उनका रोमांस परवान चढ़ने लगता है, कहानी में एक मजेदार मोड़ आता है जब मृणाल का किरदार अचानक उसकी जिंदगी में वापस आ जाती है और ऐलान करती है कि वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है. इससे पहले कि वह इस सदमे को ठीक से समझ भी पाता, एक और ट्विस्ट आता है पूजा का किरदार भी प्रेग्नेंट है और हां इस बार भी पिता वरुण ही है.
ट्रेलर का हाइलाइट सॉग चुनरी चुनरी
ट्रेलर की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में से एक है मशहूर गाना 'Chunnari Chunnari' का नया वर्शन. यह पुरानी यादें ताजा करने वाला गाना ऑनलाइन आते ही लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा और कई फैन्स इस पसंदीदा गाने को एक नए अंदाज में सुनकर काफी उत्साहित नजर आए. अपनी भव्य और पारिवारिक मनोरंजन वाली फ़िल्मों के लिए मशहूर डेविड द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राकेश बेदी, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, राजेश कुमार और अली असगर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.