'है जवानी तो इश्क होना है' ने OTT पर दी दस्तक, जानें कहां देख सकेंगे वरुण धवन, मृणाल-पूजा हेगड़े की फिल्म
डायरेक्टर डेविड धवन की नई फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' अब थिएटर के बाद घर बैठे देखने के लिए तैयार है. फिल्म 31 जुलाई 2026 को ZEE5 पर स्ट्रीमिंग शुरू हो गई है.
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai On OTT: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन की नई फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' अब थिएटर के बाद घर बैठे देखने के लिए तैयार है. फिल्म 31 जुलाई 2026 को ZEE5 पर स्ट्रीमिंग शुरू हो गई है. वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की यह रोमांटिक कॉमेडी डेविड धवन के स्टाइल वाली मजेदार, भरी-पूरी एंटरटेनमेंट है.
'है जवानी तो इश्क होना है' ने OTT पर दी दस्तक
फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. दर्शकों और समीक्षकों ने इसे मिक्स रिस्पॉन्स दिया. कुछ लोगों को इसकी हल्की-फुल्की कहानी, जोक्स और केमिस्ट्री पसंद आई, तो कुछ ने इसे थोड़ा पुराने फॉर्मूले वाला बताया. लेकिन जो चीज सबसे ज्यादा सराही गई, वो है फिल्म का बेफिक्र मूड. बिना ज्यादा सोचे-समझे एंजॉय करने वाली फिल्म है.
कहानी क्या है?
एक्स और नेक्स्ट के बीच फंस गए जस (वरुण धवन) की जिंदगी में अचानक इतना सारा ड्रामा आ जाता है कि सब कुछ एक बड़ा मेस हो जाता है. रोमांस, गलतफहमियां, परिवार, दोस्त और ढेर सारी हंसी-मजाक के साथ फिल्म दर्शकों को पूरा मनोरंजन देती है. डेविड धवन का कहना है कि दर्शक कॉमेडी इसलिए देखते हैं ताकि अपनी टेंशन भूल जाएं और मुस्कुराते हुए घर लौटें. इस फिल्म में भी गलतफहमियों, इमोशंस, रोमांस और पागलपन का पूरा पैकेज है.
Also Read
कास्ट की बात करें तो वरुण धवन अपनी एनर्जी और कॉमिक टाइमिंग से फिल्म को संभाले हुए हैं. मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े दोनों ही अपनी-अपनी भूमिकाओं में खूबसूरत और मजेदार नजर आ रही हैं. तीनों के बीच की केमिस्ट्री फिल्म का बड़ा प्लस पॉइंट है.
ZEE5 ने फिल्म के पोस्टर के साथ लिखा- 'एक तरफ एक्स, दूसरी तरफ नेक्स्ट. बीच में जस... और फुल-ऑन मेस. तो फिर कॉस, कन्फ्यूजन और कॉमेडी गारंटीड है.' पोस्ट देखते ही दर्शक उत्साहित हो गए. अब परिवार घर पर बैठकर इस फिल्म का मजा ले सकते हैं.