इंतजार खत्म! Gullak सीजन 5 का मजेदार ट्रेलर आउट, रिलीज डेट का भी हुआ ऐलान
'गुल्लक' का नया सीजन आखिरकार दस्तक देने वाला है. सोनी लिव पर रिलीज होने वाले इस पॉपुलर शो का सीजन 5 का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं. ट्रेलर में मिश्रा परिवार की पुरानी दीवारें फिर से जिंदा हो उठी हैं.
Gullak Season 5 Trailer: मिडिल क्लास परिवार की सबसे प्यारी कहानी 'गुल्लक' का नया सीजन आखिरकार दस्तक देने वाला है. सोनी लिव पर रिलीज होने वाले इस पॉपुलर शो का सीजन 5 का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं. ट्रेलर में मिश्रा परिवार की पुरानी दीवारें फिर से जिंदा हो उठी हैं. संतोष मिश्रा यानी जमील खान और उनकी पत्नी शांति मिश्रा (गीतांजलि कुलकर्णी) अब घर की मरम्मत को लेकर चिंतित दिख रहे हैं. घर की हालत खस्ता हो चुकी है और उसे नया रंग-रूप देने की जरूरत है.
Gullak सीजन 5 का मजेदार ट्रेलर आउट
ट्रेलर में दिखाया गया है कि अन्नू की मम्मी का सुझाव है कि पूरा परिवार मिलकर घर के लिए लोन ले. लेकिन फैसले आसान नहीं हैं. दोनों बेटे अन्नू (अनंत जोशी) और अमन (हर्ष मायर) की अपनी जिंदगी है. खासकर अन्नू अब घर के बाहर अपनी अलग दुनिया बसा चुका है.
ट्रेलर में परिवार के रिश्तों में आने वाली दरारें, छोटी-छोटी खुशियां और रोजमर्रा की मुश्किलों को बेहद प्यारे अंदाज में दिखाया गया है. 'गुल्लक' हमेशा से अपनी रियलिस्टिक कहानी के लिए जाना जाता है. यह शो मध्यम वर्गीय परिवार की सच्ची भावनाओं, हंसी-मजाक, झगड़ों और प्यार को बिना किसी मसाले के पेश करता है. यही वजह है कि यह सीरीज शुरू से ही दर्शकों का दिल जीतती आई है. चारों सीजन जबरदस्त हिट रहे और IMDb पर 9.1 की रेटिंग के साथ यह भारतीय वेब सीरीज में टॉप पर है.
नए सीजन में पूरा पुराना कास्ट वापस आया है. जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, हर्ष मायर, सुनीता राजवार के साथ अनंत जोशी अब अन्नू मिश्रा का रोल निभा रहे हैं. ट्रेलर में परिवार की केमिस्ट्री पहले की तरह ही खूबसूरत नजर आ रही है. दीवारों पर गिरता प्लास्टर, पुराना घर और नई उम्मीदें – सब कुछ बहुत रिलेटेबल है. सोनी लिव ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि 'गुल्लक सीजन 5' जून 2026 में रिलीज होगा. फैंस अब बेसब्री से पूरा सीजन देखने का इंतजार कर रहे हैं.
ट्रेलर देखने के बाद लग रहा है कि इस बार भी मिश्रा परिवार अपने हंसी-गम, छोटी खुशियों और बड़े सपनों के साथ हमारा दिल जीत लेगा
कब और कहां देखें?
5 जून 2026 में सिर्फ Sony LIV पर.