चार साल से गोविंदा का चल रहा अफेयर? जानें कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार, जिनकी हो रही इतनी चर्चा!
कोमल रानी स्वर्णकार एक नई उभरती एक्ट्रेस हैं जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं. गोविंदा की आने वाली फिल्म 'रूपा' से जुड़ने के बाद ही उनका नाम सुर्खियों में आया. वे उत्तर प्रदेश से बताई जाती हैं. उनकी उम्र, पढ़ाई या परिवार के बारे में सार्वजनिक रूप से ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है.
Who is Komal Rani Swarnkar: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें एक खूबसूरत लड़की के साथ देखा गया. सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से वायरल हुई और अटकलें तेज हो गईं कि यह महिला उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार हैं. दोनों में से किसी ने भी इस रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, फिर भी खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं.
चार साल से गोविंदा का चल रहा अफेयर?
कोमल रानी स्वर्णकार एक नई उभरती एक्ट्रेस हैं जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं. गोविंदा की आने वाली फिल्म 'रूपा' से जुड़ने के बाद ही उनका नाम सुर्खियों में आया. वे उत्तर प्रदेश से बताई जाती हैं. उनकी उम्र, पढ़ाई या परिवार के बारे में सार्वजनिक रूप से ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है. फिलहाल वे बॉलीवुड में नई हैं और अपनी पहचान बनाने पर फोकस कर रही हैं.
Also Read
एयरपोर्ट पर दोनों के एक साथ दिखने के बाद कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यह जोड़ी करीब चार साल से एक-दूसरे को जानती हैं. हालांकि ये सिर्फ अटकलें हैं. गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने पहले भी एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए हैं. इस बार जब उनसे कोमल के साथ स्पॉट होने पर सवाल किया गया तो उन्होंने तंज कसा. उन्होंने कहा कि अगर कुछ करना था तो स्टैंडर्ड का करते, यह घटिया स्तर का है. उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है. पहले जो किया वह बेहतर स्तर का था और उन्हें इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है.
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी 1987 में हुई थी. उनके दो बच्चे हैं- बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन. परिवार की इस पृष्ठभूमि के बीच गोविंदा की निजी जिंदगी फिर से चर्चा में आ गई है.