Gandhari X Review: तापसी पन्नू की 'गांधारी' में एक्शन है दमदार, पर कहानी में नहीं है दम? जानें क्या बोले नेटिजंस
तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'गांधारी' आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. दर्शकों ने इसे देखकर सोशल मीडिया पर अपनी राय साझा करना शुरू कर दिया है. फिल्म के बारे में पहले से ही काफी चर्चा चल रही थी.
Gandhari X Review: तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'गांधारी' आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. दर्शकों ने इसे देखकर सोशल मीडिया पर अपनी राय साझा करना शुरू कर दिया है. फिल्म के बारे में पहले से ही काफी चर्चा चल रही थी. देवाशीष मखीजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ इश्वाक सिंह, स्वास्तिका मुखर्जी, छाया कदम और जतिन सरना जैसे कलाकार भी नजर आते हैं. तापसी ने इस फिल्म में मां का किरदार निभाया है.
तापसी पन्नू की 'गांधारी' में एक्शन है दमदार
रिलीज के बाद फिल्म पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कई दर्शकों का कहना है कि फिल्म ने उन पर ज्यादा असर नहीं डाला. कुछ यूजर्स ने खास तौर पर छाया कदम के अभिनय की तारीफ की है. एक दर्शक ने लिखा कि छाया कदम यानी उमा और चंदन रॉय का किरदार सोमेश दोनों को ज्यादा स्क्रीन टाइम मिलना चाहिए था. उन्होंने प्रशांत नारायणन और स्वास्तिका मुखर्जी के प्रदर्शन को भी ठीक ठहराया. साथ ही प्रीति श्रॉफ के किरदार एएसआई संजुक्ता को एक अच्छी खोज बताया गया.
Also Read
कुछ दर्शकों का अनुभव उतना अच्छा नहीं रहा. उन्होंने फिल्म को समय बर्बाद करने वाली बताया. स्क्रीनप्ले पर भी सवाल उठाए गए. एक यूजर ने लिखा कि फिल्म बनाने वालों ने नाम को बहुत ज्यादा गंभीरता से लिया और पटकथा को मंजूरी देते समय ध्यान नहीं दिया. कुछ लोगों ने नेटफ्लिक्स पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एक के बाद एक कमजोर फिल्में आने के बावजूद नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी कैसे मिल जाती है, यह समझ से परे है.
कुल मिलाकर 'गांधारी' को लेकर शुरुआती रिएक्शन मिश्रित हैं. कुछ कलाकारों के अभिनय को सराहा जा रहा है, तो कहानी और स्क्रीनप्ले पर आलोचना भी हो रही है. फिल्म देखकर दर्शक अपनी-अपनी राय रख रहे हैं. अगर आपने फिल्म देख ली है तो बताएं आपको कैसी लगी.