अनिल कपूर से लेकर मनोज बाजपेयी तक, बॉलीवुड हस्तियों से मिले फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों; सामने आई तस्वीरें
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मुंबई दौरे के दौरान बॉलीवुड हस्तियों मनोज बाजपेयी, अनिल कपूर और जोया अख्तर से मुलाकात की. यह मुलाकात उनके तीन दिवसीय भारत दौरे का हिस्सा थी.
मुंबई: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इन दिनों भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. 17 फरवरी 2026 को मुंबई पहुंचने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और फिर बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों से मिलकर कल्चरल बॉन्ड को मजबूत किया. मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों ने ताज महल पैलेस होटल में बॉलीवुड सेलेब्स के साथ वॉर्म इंटरैक्शन किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं.
बॉलीवुड हस्तियों से मिले फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
मैक्रों ने एक्स पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा- 'भारतीय सिनेमा के लेजेंड्स के साथ. कल्चर हमें एक साथ लाता है.' इन तस्वीरों में अनिल कपूर, मनोज बाजपेयी, शबाना आजमी, जोया अख्तर, ऋचा चड्ढा और ग्रैमी अवॉर्ड विजेता म्यूजिक कंपोजर रिकी केज नजर आए. सभी सेलेब्स मैक्रों और फर्स्ट लेडी के साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं. यह मुलाकात आर्ट्स और कल्चर की दुनिया से जुड़ी थी, जो फ्रांस-इंडिया के रिश्तों को और गहरा करती है.
मैक्रों का यह चौथा भारत दौरा है और पहली बार मुंबई विजिट. सोमवार रात वे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे, जहां महाराष्ट्र के गवर्नर आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वागत किया. मंगलवार सुबह उन्होंने मरीन ड्राइव पर जॉगिंग की और फिर पीएम मोदी से लोक भवन में मीटिंग की. दोनों नेताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिफेंस कोऑपरेशन, हेलिकॉप्टर और HAMMER मिसाइल्स जैसे टॉपिक्स पर बात की.
'आतंकवाद के खिलाफ फ्रांस भारत के साथ खड़ा'
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- 'मुंबई में अपने दोस्त प्रेसिडेंट मैक्रों से मिलकर खुशी हुई. उन्हें शहर बहुत पसंद है.' इसके बाद मैक्रों ने ताज महल पैलेस में 26/11 हमलों के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा- 'आतंकवाद के खिलाफ फ्रांस भारत के साथ खड़ा है. एकता और दृढ़ता से हम लड़ेंगे.' बॉलीवुड सितारों से मुलाकात ने इस दौरे को और खास बना दिया.
भारत की अपनी मौजूदा यात्रा के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- 'मुंबई के ताज महल पैलेस में, हमने 2008 के हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उनके परिवारों और प्रियजनों के साथ-साथ भारत के लिए: फ्रांस आपके साथ खड़ा है. आतंकवाद के सामने एकता और दृढ़ संकल्प ही मायने रखते हैं.'