menu-icon
India Daily

कितने करोड़ में हुई शाहरुख खान की 'किंग' की म्यूजिक राइट्स की डील? जानकर लगेगा झटका

'किंग' एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी. फिल्म क्रिसमस वीकेंड पर पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज होने वाली है. 'पठान' की कामयाबी के बाद शाहरुख खान एक बार फिर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ काम कर रहे हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
कितने करोड़ में हुई शाहरुख खान की 'किंग' की म्यूजिक राइट्स की डील? जानकर लगेगा झटका
Courtesy: X

Shah Rukh Khan Movie King: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की अगली बड़ी फिल्म 'किंग' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. रिलीज से काफी पहले ही इस फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है. इसकी म्यूजिक राइट्स की डील ऊंची कीमत पर होने की खबरें तेजी से फैल रही हैं.

'किंग' एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी. फिल्म क्रिसमस वीकेंड पर पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज होने वाली है. 'पठान' की कामयाबी के बाद शाहरुख खान एक बार फिर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ काम कर रहे हैं. फैंस को उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका करेगी.

म्यूजिक राइट्स की डील कितने करोड़ में?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के म्यूजिक अधिकार जी म्यूजिक ने करीब 50 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर खरीदे हैं. ये आंकड़ा बॉलीवुड में म्यूजिक डील के लिहाज से काफी बड़ा माना जा रहा है. रिलीज से पहले ही इतनी ऊंची कीमत मिलना शाहरुख खान की स्टार पावर को दिखाता है.

हालांकि जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका ने इन खबरों पर साफ कहा है कि अभी कोई डील फाइनल नहीं हुई है. उन्होंने बताया- 'बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक कुछ पक्का नहीं हुआ. मैं कीमत के बारे में कोई कमेंट नहीं करता. बड़े स्तर पर देखें तो म्यूजिक इंडस्ट्री का भविष्य बहुत उज्ज्वल है क्योंकि संगीत हमेशा हरा-भरा रहता है. बाकी कंटेंट की उम्र सीमित होती है.'

'रामायण' की डील सबसे महंगी

इस बीच फिल्म 'रामायण' की म्यूजिक डील भी चर्चा में रही. रणबीर कपूर की इस मेगा बजट फिल्म के दोनों पार्ट्स के म्यूजिक अधिकार टी-सीरीज ने हासिल किए हैं. इसके लिए 75 करोड़ रुपये का एडवांस भुगतान किया गया. नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म का संगीत हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने मिलकर तैयार किया है.