आखिर क्या है सिद्धू मूसेवाला का Dilemma? मौत के बाद आया 7वां गाना, इस बार भी दिया संदेश
दिवगंत गायक सिद्धू मूसेवाला का एक नया गाना रिलीज हो चुका है जिसको लेकर फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे. गाने के ऑडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. गाने में मूसेवाला के साथ उनके पिता की भी झलक दिखाई देगी. गाने में सिद्धू मूसेवाला के अलावा ब्रिटिश सिंगर स्टेफलॉन डॉन की आवाज है जिसको वो प्रमोट करती दिख रही हैं.
Sidhu Moosewala New Song: दिवगंत गायक सिद्धू मूसेवाला भले ही इस दुनिया में नहीं है लेकिन ऐसा एक दिन नहीं जाता जब उनके फैंस उनको मिस न करें. लेकिन मूसेवाला के जाने के बाद उनके कई गाने रिलीज हो चुके हैं. इनके अब तक 6 गाने रिलीज हुए और अब इनका 7वां गाना भी आ गया. Sidhu Moosewala के अब तक 6 गाने आए है वहीं इनका 7वां भी रिलीज हो चुका है. इस गाने का नाम 'डिलेमा' है जिसके रिलीज होते ही इसको काफी पसंद किया जा रहा है.
दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की आवाज एक बार फिर उनके फैंस को सुनने को मिलेगी. इस गाने के रिलीज होने के कुछ देर बाद ही इस पर जमकर प्यार बरसाया जा रहा है. गाने में आपको सिद्धू मूसेवाला की आवाज सुनाई देगी जो इन्होंने अपने मौत के पहले रिकॉर्ड कर लिया था. आपको बता दें कि पहले इस गाने का ऑडियो रिलीज किया गया था लेकिन अब इसका वीडियो समेत गाना आउट किया गया है.
मूसेवाला का नया सॉन्ग
मूसेवाला के इस गाने को ब्रिटिश सिंगर स्टेफलॉन डॉन ने प्रमोट किया है. इस गाने के वीडियो में वह लंदन की सड़कों पर थिरकती दिख रही हैं. पॉप सिंगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इसको शेयर किया है. गाने के वीडियो को देखें तो स्टिफलान ने गाने को प्रमोट करने के लिए एक टी-शर्ट पहनी है जिसमें एक तरफ उनकी और दूसरी तरफ सिद्धू मूसेवाला की फोटो बनी हुई है.
खबरों की मानें तो तक इस गाने के ऑफिशियल म्यूजिक वीडियो में मूसेवाला के पिता बलकूर सिंह भी दिखाई देंगे. फिलहाल 'डिलेमा' के ऑडियो ने ऑडियंस के दिल में घर कर लिया है.