Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

इराक ने दिया बाल विवाह का प्रपोजल तो आग बबूला हुईं फातिमा सना शेख, बोलीं- ये डरावना है

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने अभी हाल ही में इराक के एक प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसमें कहा गया है कि लड़कियों के लिए शादी की कानूनी उम्र घटाकर 9 साल कर देना चाहिए. इस पर अब तक कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. बॉलीवुड एक्ट्रेस इस प्रस्ताव पर अपना गुस्सा जाहिर करती दिखीं.

Social Media
India Daily Live

अभी हाल ही में इराक में एक प्रस्ताव रखा गया है जिसमें कहा गया है कि लड़कियों के लिए शादी की कानूनी उम्र घटाकर 9 साल कर देना चाहिए. इस पर अब तक कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. तो चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा? एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर इस खबर की लिंक शेयर करते हुए कहा- 'इराक लड़कियों के लिए विवाह की कानूनी उम्र 15 से घटाकर 9 साल करने की योजना बना रहा है.'

फातिमा ने लिखा- उफ्फ! क्या किसी दुनिया में इसका कुछ मतलब भी है? काफी भयानक है ये. दरअसल, हाल ही में इराक की संसद में एक विधेयक प्रपोज़ किया गया है जिसमें लड़कियों की शादी की उम्र को घटाने की बात कही गई है. इस विधेयक में लड़कियों की शादी की कानूनी उम्र 15 साल से घटाकर 9 साल करने की मांग की गई है. फातिमा सना शेख के अलावा, कई लोगों ने इस प्रस्ताव के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है. 

फातिमा ने जाहिर किया अपना गुस्सा

बता दें कि फातिमा ने साल 1997 में आई फिल्म 'इश्क' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करना शुरू किया था. इस फिल्म में फातिमा के साथ आमिर खान, अजय देवगन, जूही चावला और काजोल दिखाई दिए थे.

इसके अलावा, फातिमा ने दंगल फिल्म में बबीता का रोल अदा किया था. इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. दंगल के बाद से फातिमा 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान', 'आकाशवाणी', 'लूडो', 'सूरज पे मंगल भारी', 'अजीब दास्तान', 'धक धक' और 'सैम बहादुर' जैसी फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं. इसके अलावा, इनकी अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो...इन दिनो' और 'उल जलूल इश्क' में है.