'मैं रिकॉर्ड पर पूछना चाहती हूं...', बायस्ड होस्ट के टैग पर फराह खान ने तोड़ी चुप्पी

फराह खान ने अपने लेटेस्ट फूड व्लॉग में श्रेया के घर जाकर उनसे मुलाकात की. वहां श्रेया के परिवार के सामने बैठकर उन्होंने रिकॉर्ड पर सवाल पूछा- 'श्रेया, क्या हम पहले कभी मिले थे? स्टेज पर तुम्हें देखने से पहले?' श्रेया ने साफ जवाब दिया- 'नहीं, कभी नहीं.'

X
Antima Pal

फराह खान ने हाल ही में लॉक अप 2 की विजेता श्रेया कालरा से जुड़े विवाद पर खुलकर बात की है. शो के दौरान कुछ दर्शकों ने उन्हें 'बायस्ड होस्ट' यानी पक्षपाती होस्ट बताना शुरू कर दिया था. वजह थी दोनों का 'क्यूकी' से जुड़ा होना. फराह ने इस आरोप का जवाब देते हुए साफ किया कि उन्हें श्रेया के क्यूकी से जुड़े होने की जानकारी बहुत बाद में हुई.

बायस्ड होस्ट के टैग पर फराह खान ने तोड़ी चुप्पी

फराह खान ने अपने लेटेस्ट फूड व्लॉग में श्रेया के घर जाकर उनसे मुलाकात की. वहां श्रेया के परिवार के सामने बैठकर उन्होंने रिकॉर्ड पर सवाल पूछा- 'श्रेया, क्या हम पहले कभी मिले थे? स्टेज पर तुम्हें देखने से पहले?' श्रेया ने साफ जवाब दिया- 'नहीं, कभी नहीं.'

इस बातचीत से साफ हो गया कि फराह और श्रेया पहले एक-दूसरे को नहीं जानते थे. 'क्यूकी' का कनेक्शन सिर्फ संयोग था और फराह को इसकी जानकारी शो के दौरान अफवाहों के बाद ही हुई. फराह ने इस विवाद को हल्के अंदाज में निपटाते हुए साबित कर दिया कि होस्ट के रूप में उन्होंने किसी के साथ पक्षपात नहीं किया.