IPL 2026

अनिल कपूर की 24 से लेकर Strangers Things तक… इस हफ्ते OTT पर दस्तक देंगी ये मूवी-सीरीज

अगर आपको ओटीटी पर कोई नई मूवी या सीरीज देखनी है, तो हम आपको यहां बता रहे हैं इस हफ्ते कौन-सा नया कंटेंट दस्तक देने वाला है.

Social Media
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: ओटीटी का क्रेज इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि लोग अब यह भी देखने लगे हैं कि यहां पर कौन-सी नई मूवी या सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. ये हफ्ता भी कई रोमांचक नई रिलीज से भरा हुआ है. साइकोलॉजिकल ड्रामा और सर्वाइवल थ्रिलर से लेकर बायोग्राफिकल डॉक्यूमेंट्री और एनिमेटेड सीरीज तक, यहां पर हर तरह के व्यूअर के लिए कुछ न कुछ खास है. आज हम आपको बता रहे हैं कि इस हफ्ते कौन-सी मूवी और कौन-सी सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. 

Unchosen:

यह नेटफ्लिपक्स पर आज रिलीज हो रही है. यह एक सीरीज है, जिसके 6 एपिसोड हैं. यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर रोजी की कहानी है, जो लंदन के एक सख्त धार्मिक समुदाय में रहने वाली एक समर्पित मां और पत्नी की कहानी है. जब वह एक भागे हुए अपराधी की मदद करती है, तो उसकी जिंदगी में कैसे बदलाव आता है, यह इसमें दिखाया गया है. 

Hulk Hogan: Real American 

यह नेटफ्लिक्स पर 22 अप्रैल को आ रही है. यह चार-एपिसोड की डॉक्यूमेंट्री है. यह रेसलिंग के दिग्गज हल्क होगन की अनकही कहानी बताती है. इसमें उनके मशहूर होने का सफर, निजी संघर्ष और प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में पर्दे के पीछे की जिंदगी को दिखाया गया है.

Stranger Things: Tales From '85 

यह नेटफ्लिक्स पर 23 अप्रैल को आ रही है. यह बेहद लोकप्रिय साई-फाई सीरीज स्ट्रेन्जर थिंग्स के फैन्स के लिए किसी डिलाइट से कम नहीं है. यह एनिमेटेड वर्जन उसी दुनिया में सेट की गई नई कहानियां लेकर आया है. यह पुराने दर्शकों के लिए रहस्य, रोमांच और पुरानी यादों का वादा करता है.

Apex:

यह नेटफ्लिक्स पर 24 अप्रैल को आ रही है. एक सर्वाइवल थ्रिलर सीरीज है, जिसका इंताजर व्यूअर्स काफी समय से कर रहे हैं. चार्लीज थेरॉन और टैरन एगर्टन ने इसमें काम किया है.

Band Melam:

यह जी5 पर 24 अप्रैल को रिलीज की जाएगी. यह तेलुगू रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा है, जिसमें एक छोटे से गांव में शादी के जश्न के दौरान की कहानी दिखाई गई है. यह एक ऐसे युवा जोड़े की कहानी है, जो प्यार और सपनों के बीच तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहा है. 

जासूसी थ्रिलर सीरीज 24: 

यह जियो हॉटस्टार पर 24 अप्रैल को आ रही है. बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कपूर अपनी बहुत ज्यादा इंतजार की जाने वाली जासूसी थ्रिलर सीरीज 24 के साथ वापसी कर रहे हैं. उम्मीद है कि नया सीजन और भी ज्यादा एक्शन, सस्पेंस और जबरदस्त ड्रामा लेकर आएगा, और उस इंटेलिजेंस एजेंट की कहानी को आगे बढ़ाएगा जो हर दिन को दो बार जी सकता है.