एक समय पर शराब की लत में डूब चुकी थीं जैस्मिन सैंडलस


Shanu Sharma
20 Apr 2026

धुरंधर

    आदित्य धर की दो फिल्मों वाली 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी ने बिना किसी बड़े-बड़े प्रमोशन के दमदार प्रदर्शन किया है. दोनों पार्ट्स ने मिलकर ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.

जाइए सजना

    इसी फिल्म के इमोशनल गाने 'जाइए सजना' में अपनी मधुर आवाज देने वाली जैस्मिन सैंडलस ने हाल ही में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की.

शराब से पूरी तरह दूर

    जैस्मिन ने बताया कि शराब से उनका रिश्ता 23 साल की उम्र में शुरू हुआ. इससे पहले वह शराब से पूरी तरह दूर रहती थीं.

कई तरह की भावनाओं से गुजर रही

    जैस्मिन ने कहा कि मैं मशहूर थी, लेकिन अंदर से कई तरह की भावनाओं से गुजर रही थी. परिवार के रिश्ते टूट गए थे, पिता इस दुनिया में नहीं रहे थे.

सफलता की ऊंचाई

    उन्होंने कहा कि मैं सफलता की ऊंचाई पर थी. मैंने उस समय से ज्यादा शराब पी ली, जिसका मुझे आज भी अफसोस है.

बचपन के दर्द

    शराब की लत की असली वजह बताते हुए जैस्मिन ने अपने बचपन के उन दर्द भरे पलों को याद किया जो आज भी उनके मन में हैं.

अकेलेपन का भी जिक्र

    उन्होंने उस अकेलेपन का भी जिक्र किया जो भीड़ में भी उन्हें घेर लेता था. भीड़ के बीच भी अकेलापन इतना गहरा था कि समझ नहीं आता था क्या करूं या कहां जाऊं.

भगवान से बार-बार प्रार्थना

    पुरानी आदतों को छोड़ना आसान नहीं था. जैस्मिन ने बताया कि दिन शुरू होता और पुरानी आदतें फिर घेर लेतीं. मैं भगवान से बार-बार प्रार्थना करती थी कि प्लीज मुझे बचा लो, बस एक और मौका दे दो. मैं बहुत बेबस महसूस करती थी.

नई जिंदगी मिली

    चीजों को ना कहने की हिम्मत जुटानी पड़ती है. परिवार का साथ बहुत जरूरी है, उनसे दूर मत भागिए. जब मैंने अपनी जिंदगी से सारे टॉक्सिन्स निकाल दिए, तो ऐसा लगा जैसे मुझे नई जिंदगी मिल गई है.

More Stories