menu-icon
India Daily

दीपिका पादुकोण ने दी गुड न्यूज, फिर पापा बनने जा रहे रणवीर सिंह; बेटी दुआ ने दी फैंस को खुशखबरी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दूसरी बार माता पिता बनने की खुशखबरी दी है. सोशल मीडिया पर इस ऐलान के बाद फैंस और सेलेब्स दोनों ही बेहद खुश नजर आए.

babli
Edited By: Babli Rautela
दीपिका पादुकोण ने दी गुड न्यूज, फिर पापा बनने जा रहे रणवीर सिंह; बेटी दुआ ने दी फैंस को खुशखबरी
Courtesy: X

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद खुश करने वाली खबर सामने आई है. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर माता पिता बनने जा रहे हैं. इस कपल ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह का स्वागत किया था और अब उन्होंने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है. रविवार को इस कपल ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को यह खुशखबरी दी. पोस्ट सामने आते ही इंटरनेट पर यह खबर तेजी से वायरल हो गई और हर तरफ से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया.

दीपिका और रणवीर की इस खुशी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए. कियारा आडवाणी, सामंथा रुथ प्रभु, परिणीति चोपड़ा, भूमि पेडनेकर और सुनील ग्रोवर जैसे सितारों ने कमेंट सेक्शन में कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं है.

खास अंदाज में किया प्रेग्नेंसी का ऐलान

इस बार भी दीपिका ने अपने फैंस को खुश करने का एक प्यारा तरीका चुना. उन्होंने अपनी बेटी दुआ की एक क्यूट तस्वीर शेयर की जिसमें वह प्रेग्नेंसी किट पकड़े नजर आई. इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया. पोस्ट के कैप्शन में दीपिका और रणवीर ने बहुत ही सादगी रखी और सिर्फ नजर से बचाने वाले इशारे के साथ इस खास पल को साझा किया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी

दीपिका और रणवीर की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों की मुलाकात गोलियों की रासलीला राम-लीला के सेट पर हुई थी. यही से उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री असल जिंदगी के प्यार में बदल गई. दोनों ने करीब छह साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की. उनकी शादी को फेयरीटेल वेडिंग कहा गया था जिसमें कोंकणी और सिंधी दोनों परंपराओं का पालन किया गया था.

दीपिका पादुकोण का स्वभाव शांत और संतुलित माना जाता है जबकि रणवीर सिंह अपनी एनर्जी और जोश के लिए जाने जाते हैं. यही अंतर उनकी जोड़ी को खास बनाता है. दोनों एक दूसरे को अच्छे से समझते हैं और हर मौके पर एक दूसरे का साथ देते नजर आते हैं. यही वजह है कि फैंस उन्हें बॉलीवुड का सबसे मजबूत कपल मानते हैं.