'आवारापन 2' की सफलता के बाद खुशी से झूमीं इमरान हाशमी की पत्नी, पोस्ट शेयर कर बांधें तारीफों के पुल

परवीन ने बताया कि उन्होंने इमरान को हमेशा स्क्रिप्ट पढ़ते, सीन प्रैक्टिस करते और फिटनेस का ख्याल रखते देखा है. वे हर फिल्म में अपना दिल और जान लगा देते हैं. आज जब फिल्म के शानदार नंबर आ रहे हैं और लोग प्यार बरसा रहे हैं, तब भी कई लोग पूछते हैं कि इमरान इतने शांत और जमीन से जुड़े कैसे रहते हैं. परवीन के मुताबिक यही बात उन्हें दूसरों से अलग बनाती है.

X
Antima Pal

Emraan Hashmi Wife Post: बॉलीवुड में लंबे इंतजार के बाद इमरान हाशमी को एक बड़ी कामयाबी मिली है। 14 साल बाद उनकी फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है. 2007 में रिलीज हुई ओरिजिनल 'आवारापन 2' के इस सीक्वल ने सिर्फ तीन दिनों में भारत में करीब 82 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. इस सफलता पर सोमवार को इमरान की पत्नी परवीन शहानी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर की.

खुशी से झूमीं इमरान हाशमी की पत्नी

परवीन ने लिखा कि इमरान को यहां तक पहुंचने में 23 साल लग गए. ये साल धैर्य, मेहनत, विश्वास, समर्पण और अनगिनत दुआओं से भरे थे. उन्होंने याद दिलाया कि कुछ फ्राइडे बहुत अच्छे रहे तो कुछ निराशा भरे भी. लेकिन इमरान कभी रुके नहीं. वे लगातार काम करते रहे, मेहनत करते रहे और विश्वास रखते रहे कि एक दिन मेहनत रंग लाएगी.

परवीन ने बताया कि उन्होंने इमरान को हमेशा स्क्रिप्ट पढ़ते, सीन प्रैक्टिस करते और फिटनेस का ख्याल रखते देखा है. वे हर फिल्म में अपना दिल और जान लगा देते हैं. आज जब फिल्म के शानदार नंबर आ रहे हैं और लोग प्यार बरसा रहे हैं, तब भी कई लोग पूछते हैं कि इमरान इतने शांत और जमीन से जुड़े कैसे रहते हैं. परवीन के मुताबिक यही बात उन्हें दूसरों से अलग बनाती है.

उन्होंने मशहूर डायलॉग का जिक्र करते हुए लिखा कि शायद इसी वजह से यह लाइन बहुत गूंज रही है – 'अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ.' यह लाइन इंडस्ट्री और फैंस दोनों के दिलों को छू रही है.

'आवारापन 2' की सफलता इमरान हाशमी के करियर का नया अध्याय साबित हो रही है. लंबे समय तक धैर्य रखकर काम करने वाले अभिनेता को अब दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. पत्नी परवीन का यह नोट सिर्फ सफलता का जश्न नहीं है, बल्कि एक कलाकार की मेहनत, हिम्मत और जमीनी स्वभाव की कहानी भी है. फैंस भी इस पोस्ट से भावुक हो रहे हैं और इमरान के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.