FIFA World Cup 2026

सीरियल किसर से वर्सिटाइल एक्टर तक… इमरान हाशमी ने यूं बनाई अपनी पहचान

आज इमरान हाशमी का जन्मदिन है. यहां हम आपको उनकी जर्नी के उस बदलाव के बारे में बता रहे हैं, जिससे वो एक सीरियल किसर से एक वर्सिटाइल एक्टर बनकर उभरे हैं.

Pinterest
Shilpa Srivastava

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इमरान हाशमी का आज 47वां जन्मदिन हैं. इनका जन्म 24 मार्च 1979 को हुआ था. इमरान भारतीय सिनेमा के उन दिलचस्प सितारों में से एक हैं, जो इंडस्ट्री में एक्शन और रोमांटिक दोनों तरह कि किरदार को बखूबी निभा सकते हैं. बता दें कि इमरान ने अपने करियर की शुरुआत 2000 के दशक में की थी. अपने बोल्ड किरदारों के लिए वो रातों-रात ही मशहूर हो गए. फिल्मों में रोमांटिक और इंटेंस सीन की वजह से लोग उन्हें पहले सीरियल किसर कहकर बुलाते थे, लेकिन इमराने ने यह साबित कर दिया है कि वो सिर्फ एक सीरियल किसर नहीं बल्कि बेहद ही वर्सिटाइल एक्टर हैं. 

20 से ज्यादा सालों में, उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वो एक टैलेंटेड और वर्सेटाइल एक्टर हैं. उन्होंने कई तरह के किरदार निभाए हैं, जिसमें रोमांटिक हीरो से लेकर डार्क और कॉम्प्लेक्स विलेन तक शामिल हैं.. उनकी नैचुरल एक्टिंग स्टाइल और स्क्रीन पर उनकी दमदार मौजूदगी ने उन्हें बड़ी फैन फॉलोइंग के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी इज्जत दिलाई है. यहां हम आपको उनकी 5 सबसे दमदार और यादगार फिल्मों की जानकारी दे रहे हैं. 

गैंगस्टर (2006): 

यह मूवी अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी है. यह एक इमोशनल क्राइम ड्रामा फिल्म में है, जिसमें इमरान ने खतरनाक गैंगस्टर का किरदार निभाया था. इस मूवी में उनकी परफॉर्मेंस इतनी शानदार थी कि उन्हें नेगेटिव रोल में बेस्ट एक्टर के लिए फिल्मफेयर नॉमिनेशन से भी नवाजा गया था. 


वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई (2010): 

इस मूवी को मिलन लूथरिया ने डायरेक्ट किया था. यह नियो-नोयर क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इसमें इमरान ने शोएब खान का किरदार निभाया था, जो एक युवा गैंगस्टर था. इसकी प्रेरणा असली जिंदगी के दाऊद इब्राहिम से ली गई थी. अजय देवगन और रणदीप हुड्डा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए, उनकी इंटेंस और दमदार एक्टिंग ने कहानी में बहुत गहराई ला दी थी.

जन्नत (2008): 

यह फिल्म उनके करियर का एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुई. कुणाल देशमुख के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में, इमरान ने मैच-फिक्सिंग में शामिल एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया था जिसमें कई कमियां थीं. भले ही उनके किरदार में कई कमजोरियां थीं, लेकिन दर्शकों ने उनकी परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया. 

हमारी अधूरी कहानी (2015): 

मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी इस रोमांटिक और इमोशनल ड्रामा फिल्म में, इमरान ने अपना एक मैच्योर और सेंसिटिव पहलू दिखाया. विद्या बालन के साथ उनकी केमिस्ट्री की खूब तारीफ हुई. इस मूवी में राजकुमार राव ने भी एक अहम भूमिका निभाई थी.

शंघाई (2012): 

इस मूवी को दिबाकर बनर्जी ने द्वारा डायरेक्ट किया था. इस स्मार्ट पॉलिटिकल थ्रिलर ने इमरान को अपनी एक्टिंग में आए निखार को दिखाने का मौका दिया. इस मूवी में उन्होंने बारीकी और डिटेलिंग पर काफी ध्यान दिया था, जिससे उनकी परफॉर्मेंस को लोगों ने काफी सराहा था. 

इमरान खान के न्यू प्रोजेक्ट्स:

आवारापन 2:

यह 2007 की कल्ट क्लासिक फिल्म आवारापन का सीक्वल है. इस फिल्म को नितिन कक्कड़ डायरेक्ट कर रहे हैं. यह 3 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और लोग इमरान को एक दमदार भूमिका में वापस देखने के लिए बेताब हैं.

G2:

G2, एक हिट फिल्म गुडाचारी के तेलुगू भाषा का सीक्वल है. इस एक्शन स्पाई थ्रिलर है, जिसमें इमरान खान आदिवी शेष और वामिका गब्बी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. इस फिल्म को विनय कुमार सिरीगिनीडी डायरेक्ट कर रहे हैं. यह 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.