Sawan 2026

एल्विश यादव के हाथ लगी 'मालामाल वीकली 2'? फैंस को पोस्ट शेयर कर सुनाई गुड न्यूज

एल्विश यादव ने बॉलीवुड में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'मालामाल वीकली 2' का ऐलान किया.

X
Antima Pal

Elvish Yadav In Malamaal Weekly 2: एल्विश यादव ने बॉलीवुड में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'मालामाल वीकली 2' का ऐलान किया. यह खबर उनके फैंस के लिए खुशी की बात है. कुछ दिन पहले ही यह खबर आई थी कि एल्विश अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगे. अब उन्होंने दूसरी फिल्म के बारे में भी जानकारी दी है.

एल्विश यादव के हाथ लगी 'मालामाल वीकली 2'?

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'मालामाल वीकली 2' में लीड रोल में रितेश देशमुख, परेश रावल, राजपाल यादव और एल्विश यादव होंगे. वहीं फीमेल लीड के रूप में परिणीति चोपड़ा, रवीना टंडन और शिल्पा शिरोडकर नजर आएंगी. यह कास्टिंग फिल्म को और भी दिलचस्प बनाती है.


एल्विश ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'नई फिल्म, नया सफर, मैं बाहर से आया हूं, बॉलीवुड में मेरा कोई नहीं था. आप लोगों के बीच से उठकर आया और आपके प्यार ने मुझे अब बड़े परदे तक पहुंचा दिया. आज जो कुछ भी हूं, आपके प्यार की वजह से हूं. और इसी प्यार की वजह से मैं 'मालामाल' हूं. बस प्यार बनाए रखना.'

एल्विश यादव का सफर यूट्यूबर से शुरू हुआ. फिर रियलिटी शो के जरिए उन्होंने नाम कमाया. अब बॉलीवुड एक्टर बनकर वे बड़े पर्दे पर आ रहे हैं. उनकी पहली फिल्म रेमो डिसूजा निर्देशित करेंगे और विक्की जैन प्रोड्यूस करेंगे. उसमें टाइगर श्रॉफ भी हैं. साल 2006 में मूल फिल्म 'मालामाल वीकली' रिलीज हुई थी. तब उसमें काम करने वाले कोई बड़े सितारे नहीं थे. प्रियदर्शन की उस फिल्म ने सात करोड़ के बजट पर लगभग 42.7 करोड़ की कमाई की थी. वह हिट साबित हुई थी. अब दूसरी पार्ट को लेकर भी फैंस की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं क्योंकि पहली फिल्म बहुत मजेदार थी.