menu-icon
India Daily

मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' की धमाकेदार ओपनिंग! पहले ही दिन रचेगी इतिहास?

दृश्यम सीरीज के दीवाने दर्शक लंबे समय से इस तीसरी कड़ी का इंतजार कर रहे थे. जॉर्जकुट्टी के किरदार में मोहनलाल एक बार फिर दर्शकों को रोमांचक सफर पर ले जाने वाले हैं. फिल्म की कहानी, ट्विस्ट और परिवार की भावनाओं को लेकर प्री-रिलीज हाइप काफी था.

antima
Edited By: Antima Pal
मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' की धमाकेदार ओपनिंग! पहले ही दिन रचेगी इतिहास?
Courtesy: x

मुंबई: मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 आज 21 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह रिलीज मोहनलाल के 66वें जन्मदिन पर हुई है, जिससे उनके फैंस के लिए यह दिन और भी खास हो गया. जिठू जोसेफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म को मिली-जुली समीक्षाएं मिल रही हैं, लेकिन फ्रैंचाइजी होने के कारण पहले दिन का ओपनिंग जबरदस्त रहने वाला है.

मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' की धमाकेदार ओपनिंग!

दृश्यम सीरीज के दीवाने दर्शक लंबे समय से इस तीसरी कड़ी का इंतजार कर रहे थे. जॉर्जकुट्टी के किरदार में मोहनलाल एक बार फिर दर्शकों को रोमांचक सफर पर ले जाने वाले हैं. फिल्म की कहानी, ट्विस्ट और परिवार की भावनाओं को लेकर प्री-रिलीज हाइप काफी था. हालांकि रिलीज के बाद कुछ क्रिटिक्स और ऑडियंस ने मिक्स्ड राय दी है, फिर भी थिएटर में लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं.

पहले दिन की कमाई का अनुमान

सूत्रों के मुताबिक दृश्यम 3 पहले दिन भारत में 15 से 20 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन कर सकती है. अगर शाम और रात के शो में भीड़ बढ़ी तो आंकड़ा और ऊपर जा सकता है. दक्षिण भारत में मोहनलाल का जबरदस्त स्टार पावर और सीरीज का ब्रांड वैल्यू फिल्म को मजबूत ओपनिंग दिलाएगा. उत्तर भारत और अन्य भाषाओं के डब वर्जन में भी अच्छी शुरुआत की उम्मीद है.

फिल्म की लागत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है. ऐसे में पहले दिन की अच्छी कमाई के बाद अगले दिनों में फिल्म को लगातार दर्शकों का साथ चाहिए. वर्ड ऑफ माउथ अगर पॉजिटिव रहा तो यह फिल्म आसानी से अपना बजट रिकवर कर सकती है. 

मोहनलाल ने रिलीज के मौके पर अपने फैंस को खास संदेश दिया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- दृश्यम 3 को बहुत प्यार, जुनून और आभार के साथ बनाया गया है. आपके रिस्पॉन्स से जो प्यार वापस मिल रहा है, वह बेहद छू गया है. आपकी रिव्यू, आपकी बातें और भावनाएं मेरे लिए किसी भी नंबर से ज्यादा मायने रखती हैं. जॉर्जकुट्टी और परिवार को अपना मानने के लिए धन्यवाद.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mohanlal (@mohanlal)

फैंस भी थिएटर के बाहर उत्साह दिखा रहे हैं. कई जगहों पर टिकट काउंटर पर लंबी लाइनें लगी हुई हैं. परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंच रहे लोग जॉर्जकुट्टी के नए किस्से जानने को उतावले नजर आ रहे हैं. कुल मिलाकर दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. अब देखना यह है कि मिक्स्ड रिव्यूज के बावजूद फिल्म कितने दिनों तक दर्शकों को बांधे रख पाती है. मोहनलाल के करियर की यह फिल्म उनके फैंस के लिए बहुत खास है.