Year Ender 2023: अदा शर्मा से लेकर तृप्ति डिमरी तक..इस साल इन अभिनेत्रियों ने अपनी एक्टिंग का मनवाया लोहा

Year Ender 2023: इन अदाकाराओं ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ इंडस्ट्री में दबदबा बनाया और इस बात को गलत साबित किया कि एक महिला अकेले अपने कंधे पर पूरा बोझ नहीं उठा सकती है.

Priya Singh

नई दिल्ली: बस कुछ घंटे और उसके बाद साल 2023 होगा खत्म और 2024 का होगा आगाज..ऐसे में हर कोई पार्टी मोड में है. वहीं अगर इस साल इंटरटेनमेंट की बात करें तो कई अभिनेत्रियों ने इस साल अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. इन अदाकाराओं ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ इंडस्ट्री में दबदबा बनाया और इस बात को गलत साबित किया कि एक महिला अकेले अपने कंधे पर पूरा बोझ नहीं उठा सकती है. अब इस बीच आज हम आपको उन अदाकाराओं का नाम बताते है जिनकी एक्टिंग ने इस साल काफी सुर्खियां बटोरी.

करीना कपूर

वहीं करीना कपूर ने भी इस बार ओटीटी पर काफी धूम मचाई और उनकी सीरीज 'जाने जां' को लोगों मे काफी पसंद किया. फिल्म में बेबो के लुक को काफी पसंद किया गया.