दिव्यांका त्रिपाठी ने सज धज कर की गोद भराई, 41 साल की होने वाली मां ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की बेबी शावर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. उन्होंने पारंपरिक लुक में बेबी बंप फ्लॉन्ट किया और पति विवेक संग खास पल बिताए.
मुंबई: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया अपने जीवन के सबसे खास दौर से गुजर रहे हैं. काफी समय तक चली अटकलों के बाद इस कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर कन्फर्म की और अब उनके बेबी शावर की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. दिव्यांका की गोद भराई की रस्म बेहद खास अंदाज में आयोजित की गई. इस मौके पर उन्होंने मरून रंग का सूट पहना और बालों में गजरा लगाया था. साथ ही उन्होंने गोल्ड ज्वैलरी के साथ अपने लुक को पूरा किया. उनका यह पारंपरिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
तस्वीरों में दिव्यांका अपने बेबी बंप को प्यार से सहलाती नजर आईं. उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ झलक रही थी. वहीं एक तस्वीर में वह और विवेक दहिया मॉम टू बी और डैड टू बी वाले सैश पहने दिखाई दिए. यह पल दोनों के लिए बेहद खास और भावुक था.
दोस्तों और परिवार के साथ खास मनाया जश्न
इस बेबी शावर को दिव्यांका की करीबी दोस्त किरण दुबे ने आयोजित किया था. बताया जाता है कि दोनों की दोस्ती कई सालों पुरानी है. इस मौके पर परिवार और करीबी दोस्तों ने मिलकर इस खुशी को और खास बना दिया. दिव्यांका ने अपनी दोस्त श्रद्धा आर्या के साथ भी तस्वीरें शेयर कीं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
प्रेग्नेंसी को 6 महीने तक रखा सीक्रेट
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वह करीब छह महीने तक इस खबर को छिपाने में कामयाब रहीं. उन्होंने पब्लिक इवेंट्स से दूरी बनाई और ज्यादा बाहर नहीं निकलीं, जिससे यह खबर मीडिया से दूर रही. एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया कि वह और विवेक अपने करियर के शुरुआती दौर में बच्चा नहीं चाहते थे. लेकिन जब उन्हें लगा कि अब सही समय है, तो उन्होंने परिवार बढ़ाने का फैसला लिया. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लड़का या लड़की होने से कोई फर्क नहीं पड़ता, बस बच्चा स्वस्थ हो.
रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्यांका का बच्चा जून के बीच में जन्म ले सकता है. इस खबर से दोनों के परिवारों में भी खुशी का माहौल है और सभी इस नए मेहमान के स्वागत के लिए तैयार हैं.