धोनी की 'गर्लफेंड' बन मारी बॉलीवुड में एंट्री, फिर भी निकली नम्बर 1 फ्लॉप, आज जी रही हैं लैविश लाइफ

Disha Patani Birthday: दिशा पाटनी आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. अपने स्टाइलिश लुक्स और फिटनेस के लिए नेशनल क्रश बन चुकीं दिशा ने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है. हालांकि, उनकी शुरुआती यात्रा संघर्षों से भरी थी.

Social Media
Babli Rautela

Disha Patani Birthday: बॉलीवुड की फिटनेस आइकन और ग्लैमरस एक्ट्रेस दिशा पाटनी आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. अपने स्टाइलिश लुक्स और फिटनेस के लिए नेशनल क्रश बन चुकीं दिशा ने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है. हालांकि, उनकी शुरुआती यात्रा संघर्षों से भरी थी. 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में धोनी की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाकर उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन उनकी पहली फिल्म 'लोफर' फ्लॉप रही. आज वह एक शानदार जिंदगी जी रही हैं, जो उनके मेहनत और जुनून की कहानी बयां करती है.

उत्तर प्रदेश के बरेली में 13 जून 1992 को जन्मीं दिशा पाटनी पढ़ाई में होनहार थीं. उन्होंने लखनऊ की अमेटी यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की, लेकिन एक्टिंग का जुनून उन्हें मुंबई ले आया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब दिशा मुंबई पहुंचीं, तो उनके पास सिर्फ 500 रुपये थे. शुरुआती दिनों में उनके लिए किराया देना भी मुश्किल था. फिर भी, उन्होंने हार नहीं मानी और मॉडलिंग शुरू की. कैडबरी डेयरी मिल्क सिल्क जैसे विज्ञापनों ने उन्हें पहचान दी.

पहली फिल्म 'लोफर' फ्लॉप

दिशा को पहला ब्रेक 2015 में तेलुगु फिल्म 'लोफर' में मिला, जिसमें वे वरुण तेज के साथ लीड रोल में थीं. 200 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल 106 करोड़ कमा सकी और फ्लॉप साबित हुई. दिशा की एक्टिंग को सराहा गया, लेकिन फिल्म की असफलता ने उनके करियर की शुरुआत को धीमा कर दिया.

2016 में दिशा को नीरज पांडे की 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में प्रियंका झा का किरदार निभाने का मौका मिला. इस बायोपिक में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ स्क्रीन शेयर की. प्रियंका झा, धोनी की पहली गर्लफ्रेंड थीं, जिनकी मृत्यु एक कार हादसे में हुई थी. फिल्म ने 216 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और ब्लॉकबस्टर साबित हुई. दिशा के सादगी भरे किरदार और गाने 'कौन तुझे' ने उन्हें रातोंरात मशहूर कर दिया. तरण आदर्श और शुभ्रा गुप्ता जैसे क्रिटिक्स ने उनके डेब्यू की तारीफ की.

क्या बनाता है दिशा को खास?

दिशा की खूबसूरती, फिटनेस और डांस मूव्स ने उन्हें अलग पहचान दी. वे मार्शल आर्ट्स और जिमनास्टिक में प्रशिक्षित हैं, जिसका असर 'बाघी 2' और 'योधा' जैसे एक्शन फिल्मों में दिखा. उनकी सोशल मीडिया उपस्थिति भी जबरदस्त है, जहां 57.5 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं. 2019 में फोर्ब्स इंडिया की सेलेब्रिटी 100 लिस्ट में 43वें स्थान पर रहीं, जिसमें उनकी आय 58 मिलियन रुपये थी.

'लोफर' के बाद दिशा की कई बॉलीवुड फिल्में जैसे 'राधे' (2021) और 'योधा' (2024) बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं. 'कंगुवा' (2024) में उनके छोटे रोल की वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया गया था. इसके बावजूद, 'मलंग' (2020) और 'कल्कि 2898 AD' (2024) जैसी फिल्मों में काफी पसंद किया गया.