menu-icon
India Daily

समय रैना के शो में गेस्ट बनकर आए सुनील पाल, मुकेश खन्ना और कपिल शर्मा? जानें वायरल वीडियो का सच

इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 की हर एपिसोड को लेकर फैन्स में काफी उत्सुकता बनी हुई है. पिछले एपिसोड में राघव जुयाल, निहारिका एम और मुनव्वर फारूकी पैनलिस्ट बने थे. अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

antima
Edited By: Antima Pal
समय रैना के शो में गेस्ट बनकर आए सुनील पाल, मुकेश खन्ना और कपिल शर्मा? जानें वायरल वीडियो का सच
Courtesy: X

India's Got Latent 2: इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 की हर एपिसोड को लेकर फैन्स में काफी उत्सुकता बनी हुई है. पिछले एपिसोड में राघव जुयाल, निहारिका एम और मुनव्वर फारूकी पैनलिस्ट बने थे. अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें सुनील पाल, मुकेश खन्ना और कपिल शर्मा को समय रैना के साथ इंडियाज गॉट लेटेंट के सेट पर दिखाया गया है.

ये वीडियो असल नहीं बल्कि एआई

वीडियो देखते ही कई फैंस खुश हो गए. वे सोचने लगे कि अगले एपिसोड में ये तीनों सितारे पैनल में होंगे. लेकिन कुछ ही देर में नेटिजंस ने शक जताना शुरू कर दिया. कई यूजर्स का कहना है कि ये वीडियो असल नहीं बल्कि एआई से बनाया गया है.

एक यूजर ने लिखा कि आखिरी सेकंड में फोन पर रिकॉर्डिंग करने वाले व्यक्ति के मोबाइल में सुनील पाल ताली बजाते दिख रहे हैं, जबकि असल फुटेज में वे चुपचाप बैठे हैं. दूसरे यूजर ने कहा कि क्लैपिंग करने वाला व्यक्ति खुद समय रैना लग रहा है, जो लाल टी-शर्ट पहने हैं. कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि समय अपने हेटर्स को इकट्ठा कर रहे हैं जैसे पोकेमॉन.

अभी तक शो की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. समय रैना या टीम ने इस वीडियो के बारे में कुछ नहीं कहा है. इसलिए अभी ये साफ नहीं है कि वीडियो असली है या फेक. ये पहली बार नहीं है जब इंडियाज गॉट लेटेंट से जुड़े एआई वीडियो वायरल हुए हों. पहले भी इमरान हाशमी, दिशा पटानी और जॉनी सिंस जैसे नामों वाले फेक वीडियो सोशल मीडिया पर घूम चुके हैं.

अगर ये वीडियो सच निकला तो शो और भी मजेदार हो जाएगा. मुकेश खन्ना और सुनील पाल जैसे अनुभवी कलाकारों के साथ कपिल शर्मा का कॉमेडी वाला अंदाज मिलने से एपिसोड काफी हिट साबित हो सकता है. फैंस इंतजार कर रहे हैं कि अगला एपिसोड कब आएगा और असल पैनलिस्ट कौन होंगे.