menu-icon
India Daily

'जो पैसा मिला था, सब खत्म हो चुका है', 'धुरंधर' एक्टर विवेक सिन्हा ने 1 करोड़ फीस पर दिया साफ जवाब; Video

धुरंधर फिल्म के अभिनेता विवेक सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि क्या उन्हें फिल्म में अपने रोल के लिए 1 करोड़ रुपये मिले थे. अभिनेता ने यह भी बताया कि फिल्म के लिए उन्हें जो पैसे मिले थे, वे अब खत्म हो चुके हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
'जो पैसा मिला था, सब खत्म हो चुका है', 'धुरंधर' एक्टर विवेक सिन्हा ने 1 करोड़ फीस पर दिया साफ जवाब; Video
Courtesy: x

मुंबई: धुरंधर पार्ट 1 और 2 में छोटे से रोल में भी धमाल मचाने वाले एक्टर विवेक सिन्हा ने अपनी फिल्म की फीस को लेकर बड़ा खुलासा किया है. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके नाम से 60 लाख, 80 लाख और 1 करोड़ की फीस वाली खबरें तेजी से वायरल हो रही थीं. इन अफवाहों से तंग आकर विवेक सिन्हा ने खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर सच्चाई बता दी.

वीडियो में विवेक सिन्हा सबसे पहले अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते नजर आए. उन्होंने कहा- 'सबसे पहले तो आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद, जो इतना प्यार दे रहे हैं.' इसके बाद उन्होंने सीधे मुद्दे पर बात की. उन्होंने बताया कि कुछ इंस्टाग्राम पेजेस पर उनके नाम से गलत फीस की खबरें चल रही हैं. कुछ जगहों पर 60 लाख, तो कहीं 80 लाख और कहीं तो सीधे 1 करोड़ लिख दिया गया.

विवेक ने साफ-साफ कहा- 'भाई, इतना पैसा नहीं मिला है कसम से. ये सब मत डालो.' उन्होंने आगे बताया कि इन पोस्ट्स की वजह से उन्हें हर रोज लोगों के मैसेज आ रहे हैं, जिनमें पैसे मांगने की अपील की जा रही है. एक्टर ने कहा कि ये अफवाहें उनके लिए परेशानी का सबब बन गई हैं. फिर विवेक सिन्हा ने अपनी असली बात रखी. उन्होंने कहा- 'धुरंधर से मुझे पैसा मिला है, अच्छा पैसा मिला है. जो एक्सपेक्टेड अमाउंट था, वो मिल गया. लेकिन उतना पैसा नहीं मिला जितना लोग बता रहे हैं और जो पैसा मिला था, वो अब खत्म हो चुका है.'

एक्टर ने मुंबई की महंगाई का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया- 'मैं मुंबई में रहता हूं भाई, यहां बहुत खर्चे हैं. घर का किराया, खाना-पीना, ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की जरूरतें… सब कुछ महंगा है. इसलिए धुरंधर वाला पूरा पैसा खत्म हो गया है.' वीडियो के आखिर में विवेक सिन्हा ने अपने फैंस से एक खास अपील भी की. उन्होंने कहा- 'आप सब मेरे लिए प्रार्थना करना. अगर मुझे आगे अच्छा पैसा मिला तो मैं जरूर लोगों की मदद करूंगा.'

धुरंधर में छोटे रोल के बावजूद विवेक सिन्हा की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म के बाद वे लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव भी हैं. इस वीडियो के जरिए उन्होंने न सिर्फ फीस वाली अफवाहों को खारिज किया, बल्कि अपनी सच्ची स्थिति भी साझा की. फिलहाल एक्टर अगले प्रोजेक्ट्स की तलाश में हैं और फैंस उनसे बेहतरीन परफॉर्मेंस की उम्मीद लगाए हुए हैं.