Dhurandhar 2: कौन है धुरंधर 2 में 'बड़े साहब'? रिलीज से एक दिन पहले खुला रणवीर सिंह की फिल्म का सस्पेंस
धुरंधर 2 की रिलीज से पहले सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है कि फिल्म में बड़े साहब कौन हैं. रणवीर सिंह की इस जासूसी कहानी में बदले और सस्पेंस का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा.
मुंबई: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 द रिवेंज रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, लेकिन इससे पहले ही एक सवाल हर किसी के मन में घूम रहा है और वह है बड़े साहब कौन हैं. जिस तरह कभी फिल्म बाहुबली 2 को लेकर सवाल था कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, ठीक उसी तरह अब धुरंधर 2 में बड़े साहब की पहचान को लेकर सस्पेंस बना हुआ है.
धुरंधर 2 की कहानी बदले और मिशन के इर्द गिर्द घूमती है. फिल्म में रणवीर सिंह हमजा अली मजारी के किरदार में नजर आते हैं, जो एक भारतीय जासूस हैं. उनका मिशन दुश्मन देश में घुसकर वहां के खतरनाक नेटवर्क को खत्म करना है. फिल्म में दिखाया गया है कि वह अपने साथ हुए हर जुल्म का बदला लेने के लिए एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हैं.
धुरंधर 2 में किससे भिड़ेंगे रणवीर सिंह?
इस मिशन के दौरान रणवीर सिंह का सामना कई ताकतवर लोगों से होता है. एक्शन, राजनीति और अंडरवर्ल्ड का जबरदस्त मिश्रण इस फिल्म को और भी रोमांचक बनाता है. इसके साथ ही फिल्म में उनकी निजी जिंदगी की कहानी भी दिखाई गई है, जिसमें उनकी पत्नी का किरदार अहम भूमिका निभाता है. पहली फिल्म में रहमान डकैत का किरदार काफी चर्चित रहा था. अब दूसरे भाग में उससे भी बड़े खतरे की एंट्री होने वाली है, जिसे बड़े साहब कहा जा रहा है.
Also Read
कौन है धुरंधर 2 में बड़े साहब?
यही फिल्म का सबसे बड़ा रहस्य है. सोशल मीडिया पर कई नामों की चर्चा हो रही है. कुछ लोग इमरान हाशमी को बड़े साहब मान रहे हैं, तो कुछ सलमान खान और अक्षय कुमार के नाम भी सामने आ रहे हैं. हालांकि मेकर्स ने इस किरदार को पूरी तरह सीक्रेट रखा है. फिल्म में कई बार बड़े साहब का जिक्र किया गया है, लेकिन उनका चेहरा नहीं दिखाया गया. यही वजह है कि दर्शकों के बीच उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है.
फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने इस सस्पेंस को फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज बना दिया है. ऐसा माना जा रहा है कि बड़े साहब का खुलासा फिल्म का सबसे बड़ा ट्विस्ट होगा. अब इस सवाल का जवाब सिर्फ फिल्म देखने के बाद ही मिलेगा. 19 मार्च को जब फिल्म रिलीज होगी, तब ही पता चलेगा कि बड़े साहब कौन हैं और उनका क्या रोल है.