सेंसर बोर्ड ने 'धुरंधर 2' के कई सीन्स पर चलाई कैंची, इंटरनेशनल रिलीज के मुकाबले छोटी हुई फिल्म, जानें कितना हुआ रनटाइम?
धुरंधर: द रिवेंज अब थिएटर्स में दस्तक देने को तैयार है. निर्देशक आदित्य धर की यह एक्शन से भरपूर स्पाई थ्रिलर 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही है, जबकि आज पेड प्रीव्यू शो शुरू हो चुके हैं. रिलीज से ठीक पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें फिल्म पर कई कट्स और बदलावों का जिक्र है.
मुंबई: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर: द रिवेंज अब थिएटर्स में दस्तक देने को तैयार है. निर्देशक आदित्य धर की यह एक्शन से भरपूर स्पाई थ्रिलर 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही है, जबकि आज पेड प्रीव्यू शो शुरू हो चुके हैं. स्टार कास्ट में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन और अन्य कलाकार शामिल हैं.
सेंसर बोर्ड ने 'धुरंधर 2' के कई सीन्स पर चलाई कैंची
रिलीज से ठीक पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें फिल्म पर कई कट्स और बदलावों का जिक्र है. बोर्ड ने फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट दिया है, यानी केवल 18 साल से ऊपर के दर्शक ही इसे देख सकेंगे. हिंसक सीन, गाली-गलौज और डिस्टर्बिंग कंटेंट के कारण यह रेटिंग मिली है.
इंटरनेशनल रिलीज के मुकाबले छोटी हुई फिल्म
सीबीएफसी ने कुल 21 मॉडिफिकेशन्स सुझाए, जिनमें से ज्यादातर एक्सट्रीम वायलेंस से जुड़े थे. रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड ने 4 प्रमुख हिंसक विजुअल्स पर कैंची चलाई:आंख फोड़ने का सीन ट्रिम किया गया. सिर पर सीमेंट ब्लॉक से वार का हिस्सा छोटा किया. हथौड़े से सिर पर मारने वाला मोमेंट रिड्यूस किया. सबसे चर्चित – बेहेडिंग एंड किकिंग (सिर काटने और लात मारने) का 24 सेकंड का हिस्सा डिलीट कर दिया गया.
भारत में फाइनल रनटाइम हुआ 3 घंटे 49 मिनट 36 सेकंड
इनके अलावा गाली-गलौज वाले कई डायलॉग्स म्यूट या रिप्लेस किए गए. कुछ सबटाइटल्स में डेमोनेटाइजेशन की डेट्स करेक्ट की गईं और 'लाहौर' को 'दिल्ली' से बदल दिया गया. ड्रग्स और डिस्टर्बिंग कंटेंट के लिए डिस्क्लेमर भी जोड़ा गया. फिल्म का सबमिटेड वर्जन करीब 3 घंटे 51 मिनट का था. बोर्ड ने अतिरिक्त लगभग 1.3 मिनट (94 सेकंड) की कटौती की. नतीजा? भारत में फाइनल रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट 36 सेकंड (229 मिनट) हो गया. जबकि इंटरनेशनल/ओवरसीज वर्जन करीब 3 घंटे 55 मिनट का है, यानी भारतीय वर्जन 5-6 मिनट छोटा हो गया.
यह सीक्वल पहले पार्ट से 15 मिनट लंबा
यह बदलाव फिल्म की इंटेंसिटी को थोड़ा प्रभावित कर सकते हैं, खासकर एक्शन सीक्वेंस में. फैन्स सोशल मीडिया पर चर्चा कर रहे हैं कि सेंसर की कैंची ने कुछ क्रूशियल मोमेंट्स को कमजोर किया है या नहीं. फिर भी यह सीक्वल पहले पार्ट से 15 मिनट लंबा है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की पूरी तैयारी में है. एक्शन, रिवेंज और हाई-वोल्टेज ड्रामा से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को थिएटर्स में बांधे रखने का वादा करती है.