क्या आदित्य धर ने जानबूझकर की यह गलती? धुरंधर 2 के इस सीन से मचा बवाल, देखें लोगों ने किस फिल्म से किया किलेट
धुरंधर 2 के एक सीन में कैमरामैन की परछाई दिखने से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कुछ लोग इसे गलती बता रहे हैं तो कुछ इसे क्रिस्टोफर नोलन को दिया गया ट्रिब्यूट मान रहे हैं.
मुंबई: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 रिलीज के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है बल्कि सोशल मीडिया पर भी इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. खास तौर पर एक सीन ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है जिसमें कैमरामैन की परछाई नजर आती है.
यह सीन फिल्म के इंटरवल के दौरान का बताया जा रहा है जहां रणवीर सिंह का किरदार हमजा अपने बचपन के दोस्त पिंडा से भिड़ता है. इस दौरान एक शीशे में कैमरे के पीछे खड़े शख्स की झलक दिख जाती है. बस इसी एक फ्रेम ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है.
आदित्य धर से धुरंधर 2 में हुई बड़ी मिसटेक
इस वायरल क्लिप के सामने आते ही दो तरह की राय सामने आई. एक तरफ कुछ लोग इसे फिल्म निर्माण की साधारण गलती मान रहे हैं. उनका कहना है कि इतने बड़े बजट की फिल्म में इस तरह की चूक नहीं होनी चाहिए थी. वहीं दूसरी तरफ बड़ी संख्या में दर्शक इसे एक सोची समझी क्रिएटिव डिटेल बता रहे हैं. उनका मानना है कि यह किसी तकनीकी गलती का परिणाम नहीं बल्कि एक खास संकेत हो सकता है.
Also Read
सोशल मीडिया पर तेज हुई बहस
इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा बढ़ रही है. कुछ लोग निर्देशक की तारीफ कर रहे हैं और इसे उनकी बारीकी से काम करने की आदत बता रहे हैं. वहीं कुछ लोग अब भी इसे एडिटिंग की कमी मान रहे हैं. मीम्स और वीडियो क्लिप्स के जरिए यह सीन तेजी से वायरल हो रहा है. फिल्म के फैंस इसे बार बार देख रहे हैं और अपने अपने नजरिए से इसकी व्याख्या कर रहे हैं.