Dhurandhar 2 Collection: नहीं रुक रहा धुरंधर का तूफान, रणवीर सिंह की फिल्म ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 'किंग खान' को भी चटाई धूल
रणवीर सिंह की मोस्टअवेटेड फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही लगातार रिकॉर्ड तोड़ दिए है. चौथे दिन फिल्म ने 114 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर शाहरुख खान की पठान और जवान को पीछे छोड़ दिया है.
मुंबई: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बना ली है. 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआत से ही दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म का क्रेज इतना ज्यादा है कि हर दिन इसकी कमाई में नया रिकॉर्ड बनता नजर आ रहा है. वीकेंड पर तो फिल्म ने जैसे कमाई की रफ्तार ही बदल दी.
धुरंधर 2 ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली है. यह आंकड़ा अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट जरूर आई लेकिन फिर भी इसने 80.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. तीसरे दिन फिल्म ने जोरदार वापसी की और 113 करोड़ रुपये की कमाई के साथ नया रिकॉर्ड बना दिया है.
चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 की कमाई
रविवार को फिल्म की कमाई ने सभी को चौंका दिया. धुरंधर 2 ने चौथे दिन 114.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. यह अब तक का फिल्म का सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन बन गया है. खास बात यह है कि यह कमाई हिंदी के साथ साथ तमिल और तेलुगु वर्जन से भी आई है. फिल्म ने पेड प्रीव्यू से ही 43 करोड़ रुपये कमा लिए थे. इसके बाद चार दिनों में इसकी कुल कमाई 454.12 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. यह आंकड़ा दर्शाता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है.
तोड़े किंग खान के पठान और जवान के रिकॉर्ड
धुरंधर 2 ने चौथे दिन ही शाहरुख खान की दो बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. जवान ने पहले चार दिनों में 286.16 करोड़ रुपये कमाए थे जबकि पठान ने 220 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. लेकिन धुरंधर 2 ने इन दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है. हालांकि फिल्म अभी भी पुष्पा 2 के रिकॉर्ड से पीछे है जिसने चार दिनों में 518 करोड़ रुपये कमाए थे.
इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त जैसे बड़े सितारे नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी एक भारतीय जासूस के मिशन पर आधारित है जो देश के खिलाफ रची जा रही साजिश को नाकाम करने के लिए दुश्मन देश में जाता है. एक्शन, इमोशन और देशभक्ति का यह मेल दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.
और पढ़ें
- Smriti Irani Birthday: राजनीति छोड़ टीवी में लौटीं स्मृति ईरानी, 'तुलसी' बनने के लिए वसूलती हैं इतनी फीस, जानें नेटवर्थ
- 6 किलो सोना, 60 Kg चांदी... कंगना रनौत के पास इतना सोना कि सुनकर चौंक जाएंगे आप, नेटवर्थ में देती है 'खान' को टक्कर
- क्या आदित्य धर ने जानबूझकर की यह गलती? धुरंधर 2 के इस सीन से मचा बवाल, देखें लोगों ने किस फिल्म से किया किलेट