नहीं थम रहा धुरंधर 2 का तूफान, रणवीर सिंह की फिल्म ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 14 दिन में कमाए इतने करोड़
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने 14 दिनों में 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. दूसरे बुधवार को थोड़ी गिरावट के बावजूद फिल्म तेजी से 1000 करोड़ की ओर बढ़ रही है.
मुंबई: रणवीर सिंह और फिल्म आदित्य धर की फिल्म धुरंधर द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है. रिलीज के 14 दिनों के भीतर ही फिल्म ने भारत में 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. यह उपलब्धि अपने आप में बेहद खास मानी जा रही है क्योंकि इतनी तेजी से यह आंकड़ा पार करना हर फिल्म के बस की बात नहीं होती.
हालांकि दूसरे बुधवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी. Sacnilk के अनुसार फिल्म ने 14वें दिन करीब 20.10 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही कुल कलेक्शन 920.02 करोड़ तक पहुंच गया है.
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
हर बड़ी फिल्म की तरह धुरंधर 2 को भी वीकडेज में हल्की गिरावट का सामना करना पड़ा है. लेकिन खास बात यह है कि यह गिरावट बहुत ज्यादा नहीं है. फिल्म अब भी हर दिन अच्छा कलेक्शन कर रही है, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि गुरुवार को कलेक्शन में और गिरावट आ सकती है, लेकिन तीसरे वीकेंड में फिल्म एक बार फिर जोरदार उछाल दिखा सकती है.
1000 करोड़ क्लब में एंट्री बस कुछ कदम दूर
फिल्म जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उसे देखकर यह साफ है कि 1000 करोड़ का आंकड़ा अब ज्यादा दूर नहीं है. उम्मीद की जा रही है कि तीसरे वीकेंड के अंत तक धुरंधर 2 इस खास क्लब में शामिल हो जाएगी. अगर ऐसा होता है तो यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में अपनी जगह और मजबूत कर लेगी.
धुरंधर 2 ने भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. लेकिन अगर भारतीय फिल्मों की बात करें तो अभी इसे तीसरे स्थान पर माना जा रहा है. इस लिस्ट में अभी भी बाहुबली 2 और पुष्पा 2 आगे हैं. बाहुबली 2 का लाइफटाइम कलेक्शन 1030.42 करोड़ रहा है, जबकि पुष्पा 2 ने 1234.10 करोड़ की कमाई की है. ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार धुरंधर 2 आसानी से बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ सकती है, लेकिन पुष्पा 2 को पीछे छोड़ना फिल्म के लिए एक बड़ी चुनौती होगी.